फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Physics Chemistry Math subject is must for architecture degree course

हमीरपुर: आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए 12वीं में पीसीएम की शर्त बरकरार

Thu, 31 Mar 2022 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 31 Mar 2022 05:33 PM IST
सार

एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि आर्किटेक्चर के पांच वर्षीय डिग्री कोर्स में दाखिले आर्किटेक्चर काउंसिल की निर्धारित शर्तों व मापदंडों के अनुसार ही होंगे। 30 मार्च को शुद्धिपत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Physics Chemistry Math subject is must for architecture degree course
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

पांच वर्षीय आर्किटेक्चर डिग्री कोर्स में दाखिले को लेकर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने अपना निर्णय वापस ले लिया है। दरअसल, गत दिवस एआईसीटीई ने आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और मैथेमैटिक्स को गैरजरूरी बताया था। एआईसीटीई के इस निर्णय के बाद आर्किटेक्चर काउंसिल ने इसका विरोध जताया।

विज्ञापन


काउंसिल ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा में पीसीएम विषय की पढ़ाई नहीं की है, वे आर्किटेक्चर कोर्स के लिए पात्र नहीं हैं। दो काउंसिल की लड़ाई में विद्यार्थी ऊहापोह की स्थिति में थे। हालांकि, देशभर में आर्किटेक्चर की पढ़ाई करवाने वाले 460 संस्थान अभी तक इंडियन काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर को ही मानते आए हैं। इस काउंसिल की स्थापना भी एनसीटीई से पूर्व हुई है। इस बारे में पूर्व में सरकार भी अपना निर्णय सुना चुकी है। आर्किटेक्चर के विरोध के बाद एआईसीटीई ने भी अपना निर्णय बदला और कहा कि आर्किटेक्चर काउंसिल के अनुसार ही दाखिले होंगे। 
विज्ञापन


काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर इस सत्र से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए 12 जून, 3 जुलाई और 24 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रही है। काउंसिल ने सरकार से वित्त पोषित आर्किटेक्चर संस्थानों में दाखिलों की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। सरकार से वित्त पोषित आर्किटेक्चर संस्थानों में दाखिले जेईई की प्रवेश परीक्षा के आधार पर नहीं होंगे। राज्य सरकार के वित्त पोषित आर्किटेक्चर संस्थानों में केवल नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (नाटा) की मेरिट के आधार पर ही दाखिले मिलेंगे। पहले 50 फीसदी सीटें नाटा और शेष 50 फीसदी सीटें संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की मेरिट के आधार पर मिलती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि आर्किटेक्चर के पांच वर्षीय डिग्री कोर्स में दाखिले आर्किटेक्चर काउंसिल की निर्धारित शर्तों व मापदंडों के अनुसार ही होंगे। 30 मार्च को शुद्धिपत्र जारी कर दिया है।


12वीं में पीसीएम की शर्त के बारे में एआईसीटीई ने 30 मार्च 2022 को एक शुद्धिपत्र जारी कर आर्किटेक्चर काउंसिल के अनुसार ही दाखिला देने को कहा है। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी ही प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र होते हैं। - डॉ. सतीश कटवाल, एचओडी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर नगरोटा बगवां एवं प्रिंसिपल बहुतकनीकी महाविद्यालय रैहन कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed