धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के म्यूजियम से हटाए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच, मंगलवार को हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बनाए म्यूजियम से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के 19 फोटो हटा दिए हैं।
वर्ष 2005 में पाकिस्तान ए और भारत ए के बीच स्टेडियम में हुए पहले अंतरराष्ट्रीय मैच से लेकर अब तक के सभी फोटो म्यूजियम से हटा दिए गए हैं। इससे पहले भी पठानकोट हमले के बाद लोगों के आक्रोश के चलते धर्मशाला स्टेडियम में भारत- पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने दिया था। एचपीसीए ने अंतरराष्ट्रीय मैचों सहित अन्य टूर्नामेंट की याद संजोने के लिए स्टेडियम में म्यूजियम बनाया है।
पाकिस्तान ए की टीम इंजमाम उल हक की अगुवाई में धर्मशाला पहुंची थी
इस म्यूजियम में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में विभिन्न खिलाड़ियों के खेलते हुए और सामूहिक चित्र लगाए गए हैं, लेकिन अब इनमें से पांच ऐसे सामूहिक चित्रों को हटाया गया है, जिनमें पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल थे। इसके अतिरिक्त अन्य खिलाड़ियों के फोटो भी हटा दिए हैं। साल 2005 में पाकिस्तान ए की टीम इंजमाम उल हक की अगुवाई में धर्मशाला पहुंची थी।
एचपीसीए के महाप्रबंधक रिटायर्ड कर्नल एचएस मिन्हास ने बताया कि स्टेडियम के म्यूजियम से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोटो हटा दिए गए हैं। स्टेडियम की यादों को संजोने के लिए म्यूजियम बनाया गया है, लेकिन ऐसी यादों को संजोया नहीं जा सकता, जिससे देश दुखी हो।