फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pgt agreed to teach class 9th and 10th in govt school himachal

पीजीटी नौवीं-दसवीं कक्षा पढ़ाने को तैयार, संघ ने लिखित में दिया राजीनामा

Fri, 20 Jul 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
pgt agreed to teach class 9th and 10th in govt school himachal

सरकारी स्कूलों में नियुक्त पीजीटी को जल्द ही प्रवक्ता का पदनाम मिल जाएगा। वीरवार को राजकीय अध्यापक संघ ने शिक्षा सचिव को सचिवालय जाकर नौवीं और दसवीं कक्षा को पढ़ाने का लिखित में राजीनामा दे दिया है।

विज्ञापन


अब जल्द ही प्रवक्ता पदनाम देने की अधिसूचना जारी होने की संभावना है। राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि बुधवार को शिक्षा सचिव के साथ सचिवालय में हुई बैठक में सरकार ने नौवीं और दसवीं कक्षा को पढ़ाने की शर्त पर पीजीटी को प्रवक्ता पदनाम देने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन


इसी कड़ी में वीरवार को राजकीय अध्यापक संघ की ओर से राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने लिखित रूप से उत्तरदायित्व लेते हुए कहा है कि संघ से जुड़े सभी सदस्यों को प्रवक्ता के रूप में स्कूलों में टीजीटी के पद खाली होने की स्थिति और प्रारंभिक शिक्षा प्रणाली के लागू होने की स्थिति तक 9वीं और 10वीं की कक्षाओं को पढ़ाने में किसी भी तरह की आपत्ति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय अध्यापक संघ के खिलाफ प्रवक्ता संघ मुखर

pgt agreed to teach class 9th and 10th in govt school himachal

संघ की ओर से लिखित राजीनामा मिलने के बाद शिक्षा सचिव ने अधिसूचना जारी करने के लिए मामला विभागीय अधिकारियों को भेज दिया है। वीरेंद्र चौहान ने बताया कि पीजीटी से प्रवक्ता पदनाम करने को लेकर संघ बीते कई वर्षों से सरकार से मांग करता रहा है।

अब जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी होने की संभावना है।  प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य प्रधान केसर ठाकुर और महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा है कि प्रवक्ता संघ की मांगे उठाने और उन्हें पूरा करवाने में प्रवक्ता संघ सक्षम है।

 

राजकीय अध्यापक संघ को नसीहत देते हुए सभी शिक्षक संगठनों से अपील करते हुए कहा है कि अगर वो सच में प्रवक्ताओं का भला सोचते हैं तो स्कूल प्रवक्ता संघ का साथ दें।

 

अध्यक्ष केसर ठाकुर ने कहा कि स्कूली प्रवक्ताओं के हितों का फैसला खुद स्कूल प्रवक्ता संघ करेगा। 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री ने प्रवक्ता संघ के साथ बैठक बुलाई है। इस बैठक में संघ से जुड़े मामले उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed