हिमाचल में आज से शुरू होंगी पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की सेमेस्टर अंत परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की सेमेस्टर अंत परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। एचपीयू प्रदेश के 42 परीक्षा केंद्रों में 18 जून से जुलाई अंत तक परीक्षाएं करवाएगा। 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी नियमित दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। इसके बाद जुलाई में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षाएं होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि 18 जून से शुरू हो रही पीजी डिग्री डिप्लोमा कोर्स की सेमेस्टर अंत परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की केंद्रवार कट लिस्ट अपलोड की गई है। पीजी कोर्स के पहले और दूसरे सेमेस्टर की रि-अपीयर और रेगुलर परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों के रोलनंबर विवि की ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली के चलते छात्र के लॉगइन के माध्यम से रोलनंबर उपलब्ध करवाए गए हैं। पुराने ऑफलाइन सिस्टम के तहत पंजीकृत पीजी कोर्स के चौथे और छठे सेमेस्टर के परीक्षार्थियों के परीक्षा रोलनंबर डाक के माध्यम से परीक्षार्थियों को भेजे गए हैं।
इन पीजी कोर्स की परीक्षाओं में पुराने ऑफलाइन और नए ऑनलाइन पंजीकरण व प्रवेश की प्रक्रिया के माध्यम से पंजीकृत दोनों श्रेणी के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रदेश विवि सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में अध्ययनरत बीएड प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं 26 जून से शुरू हाेंगी। इसके लिए परीक्षा रोलनंबर परीक्षार्थी अपने लागइन आईडी के माध्यम से समय रहते डाउनलोड करें।