फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   PFA oxygen plants will be set up in Una, Hamirpur and Bilaspur

कोरोना: अनुराग ठाकुर बोले- ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में लगेंगे पीएफए ऑक्सीजन प्लांट

Tue, 04 May 2021 05:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 May 2021 05:05 PM IST
सार

बढ़ते संक्रमण के चलते पूरे देश में ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में यह मांग 60 गुना तक बढ़ गई है। यह वैश्विक आपदा है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा, इसीलिए उन्होंने संसदीय क्षेत्र के तीन जिलों में पीएफए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगवाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
PFA oxygen plants will be set up in Una, Hamirpur and Bilaspur
केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोरोना आपदा की गंभीरता को देखते हुए व्यक्तिगत प्रयासों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में पीएफए ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जानकारी साझा की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने विकराल रूप धारण कर लिया है। ऐसे में सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि खुद को सुरक्षित रखते हुए जिस किसी की जैसे जहां मदद हो सके, उसके लिए जरूर आगे आएं। बढ़ते संक्रमण के चलते पूरे देश में ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ी है।

विज्ञापन


हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में यह मांग 60 गुना तक बढ़ गई है। यह वैश्विक आपदा है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा, इसीलिए उन्होंने संसदीय क्षेत्र के तीन जिलों में पीएफए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगवाने का निर्णय लिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऊना में 500 एलपीएम और हमीरपुर, बिलासपुर में 120-120 एलपीएम के ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम ने तीनों जिलों के कोविड सेंटरों का सर्वेक्षण कार्य भी पूरा कर लिया है। वैसे तो  डब्ल्यूएचओ टेक्नोलॉजी अप्रूवड इन प्लांटों को लगाने की समय सीमा न्यूनतम 4 महीने की है, मगर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह कार्य रिकॉर्ड 20 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed