फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Petrol and diesel consignments reached the districts, trucks started running on the roads, bus services also s

हिमाचल: हड़ताल के खत्म होने पर जिलों में पहुंची पेट्रोल-डीजल की खेप, एक हजार ट्रक बद्दी से सामान लेकर रवाना

Wed, 03 Jan 2024 08:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/मंडी/चंबा/बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/मंडी/चंबा/बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jan 2024 08:15 PM IST
सार

हड़ताल खत्म होने के बाद मंगलवार देररात व बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पहुंची। पेट्रोल पंपों पर तेल के टैंकर पहुंचते ही लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
Petrol and diesel consignments reached the districts, trucks started running on the roads, bus services also s
विभिन्न जिलों में पहुंची पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति। - फोटो : संवाद

विस्तार

 मोटर व्हीकल एक्ट में हिट एंड रन से जुड़े कानून में बदलाव के विरोध में खड़े ट्रक तीसरे दिन बुधवार से सड़कों पर दौड़ने शुरू हो गए हैं। वहीं, निजी बस सेवाएं भी सुचारू हो गई हैं। हड़ताल खत्म होने के बाद मंगलवार देररात व बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पहुंची। पेट्रोल पंपों पर तेल के टैंकर पहुंचते ही लोगों ने राहत की सांस ली। वाहन चालकों की हड़ताल खत्म होने के बाद बीबीएन से 1000 ट्रक सामान लेकर रवाना हो गए हैं। ट्रक दो दिनों से बीबीएन में ही खड़े हुए थे। लेकिन बुधवार से सामान की ढुलाई का कार्य शुरू हो गया है। पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सुचारू होने से बुधवार को हालात सामान्य हो गए। जहां पर पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइन लग रहीं थीं। वहीं एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन में बुधवार को 1000 से अधिक ट्रक माल भर कर रवाना हुए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में सप्लाई सामान्य हो गई है। बुधवार को बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ में कैंटरों को वापस काम मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को चालकों की हड़ताल के चलते इक्का-दुक्का ट्रक की माल लेने को तैयार हुए थे। लेकिन हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को जहां पर उद्योगों में माल लेने के लिए ट्रक पहुंच गए हैं। वहीं आम लोगों को भी तेल की किल्लत से निजात मिली है। मंगलवार शाम को पेट्रोल पंपों पर तेल आना शुरू हो गया था। तेल आने की सूचना मिलते ही वाहन चालकों में तेल भरवाने के लिए होड़ लग गई।
विज्ञापन


बद्दी के हरमन फिलिंग स्टेशन के संचालक मदन लाल चौधरी ने बताया कि मंगलवार शाम को ही तेल के टैंकर पहुंच गए थे और जहां पर पहले छोटे वाहनों की ही तेल मुहैया कराया जा रहा था। वहीं अब बड़े वाहनों को भी तेल दिया जा रहा है। अब अन्य दिनों की तरह रुटीन में सभी वाहनों के डीजल व पेट्रोल डाला जा रहा है। उधर, नालागढ़ ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह ने बताया कि ट्रक चालकों की हड़ताल सामाप्त होने के बाद बुधवार को यूनियन के पास एक हजार ट्रकों की मांग थी। बद्दी, नालागढ़ व बरोटीवाला में पुकार कर कराई गई और जिन उद्योगों में डिमांड थी वहां पर ट्रक भेजे गए। वहीं टेंपू यूनियन के प्रधान राजेश ने बताया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी कैंटर वापस रोजमर्रा की तर्ज पर काम पर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला शहर में तीन दिन बाद सामान्य हुई पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति
हिट-एंड-रन दुर्घटना से जुड़े नए कानून में सख्त सजा के प्रावधान के खिलाफ ड्राइवरों की हड़ताल खत्म होने के बाद राजधानी में ईंधन की आपूर्ति सामान्य हो गई है। बुधवार को शहर में पंप ऑपरेटरों को डिमांड के मुताबिक तेल और डीजल की सप्लाई दी गई। पंपों पर तेल भरवाने के लिए लोगों की स्थिति सामान्य रही। देशव्यापी हड़ताल के चलते बीते तीन दिनों शहर में ईंधन की सप्लाई ठप हो गई थी। इस दौरान शहर के करीब 12 पंपों में से अधिकतर पंप ड्राई हो गए थे। कुछ एक पंपों पर ही सिर्फ 500 और 1000 रुपये का की ईंधन उपलब्ध करवाया जा रहा था, लेकिन अब पहले की तरह पंपों पर तेल और डीजल वाहनों में भरा जा रहा है। राजधानी में हिमफेड के छोटा शिमला और ठियोग पंप पर बुधवार सुबह दो टैंकर उतारे गए। इस दौरान करीब 12 हजार लीटर पेट्रोल और 12 हजार लीटर डीजल की सप्लाई दी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक यशवंत वर्मा ने बताया कि अब शहर में ईंधन की आपूर्ति सामान्य हो गई है। डिमांड के अनुरूप डिपो से ईंधन की सप्लाई पहुंच रही है। इधर, इंडियन ऑयल के मंडल प्रमुख इंद्र लाल नेगी ने बताया कि पंजाब में हड़ताल की स्थिति सामान्य हो गई है। प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों में बुधवार सुबह करीब 190 तेल के टैंकर पंपों पर उतारे गए है। इसके अलावा करीब 280 टैंकर सूबे के अलग-अलग जिलों में भेजे गए है। वीरवार को सभी टैंकर पंपों पर पहुंच जाएंगे। ईंधन को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

मोटर व्हीकल एक्ट में हिट एंड रन से जुड़े कानून में बदलाव के विरोध में खड़े ट्रक तीसरे दिन बुधवार से सड़कों पर दौड़ने शुरू हो गए हैं। वहीं, निजी बस सेवाएं भी सुचारू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed