{"_id":"5a6f66774f1c1b80268b7303","slug":"persons-with-disabilities-patients-may-be-able-to-re-constructive-surgery-with-leprosy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोग से दिव्यांग रोगियों की हो सकेगी री-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोग से दिव्यांग रोगियों की हो सकेगी री-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी, जानिए कैसे
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में कुष्ठ रोग के बाद दिव्यांग होने वाले मरीजों का री-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी से उपचार हो सकेगा। जागरूकता के अभाव में अधिकतर कुष्ठ रोगी दिव्यांग होने की स्थिति में अकसर सर्जरी या ऑपरेशन करवाने से डरते हैं, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभी तक सूबे में री-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी के बारे में कुष्ठ रोगियों को ज्यादा जानकारी नहीं है।विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हिमाचल में 10 हजार जनसंख्या पर 0.28 रोगी हैं अर्थात लगभग 40 हजार लोगों में से एक व्यक्ति कुष्ठ रोग से ग्रस्त है। यह आंकड़ा देश स्तर पर देखें तो भारत में हर 10 हजार लोगों पर 0.69 व्यक्ति कुष्ठ रोग से ग्रस्त हैं। लगभग 20 हजार व्यक्तियों में से तीन कुष्ठ रोग की चपेट में हैं।
विज्ञापन
15 दिन चलेगा जागरूकता अभियान
तीस जनवरी से 13 फरवरी तक पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता अभियान चलाएगा। इसमें कुष्ठ रोगियों को दिव्यांग होने पर री-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी के बारे में जानकारी दी जाएगी।कुष्ठ रोग कार्यक्रम के निदेशक डॉ. आरके बारिया ने कहा कि कुष्ठ रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा कुष्ठ रोगियों को दिव्यांग होने के बाद री-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी करवाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन