फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   people organise pradrasn in front of majra police thana oon the issues of arguments on hindu devi devta by other communiti

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी, माजरा थाने के बाहर जुटे लोग

Wed, 18 May 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
people organise pradrasn in front of  majra police thana  oon the issues of arguments on hindu devi devta  by other communiti
देवी देवताओं पर टिप्पणी के मामले पर प्रदर्शन करते लोग।
पांवटा साहिब। सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार देर शाम माजरा पुलिस थाने के बाहर खूब बवाल मचा। यहां दो समुदाय से जुड़े दर्जनों लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को एक संगठनों से जुड़े लोगों ने देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर माजरा पुलिस थाने के साथ-साथ एसडीएम पांवटा को शिकायत सौंपी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को माजरा पुलिस थाने में तलब किया, जहां दोनों पक्षों के लोग माजरा पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठे हो गए और एक-दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी करने लग गए। माहौल तनावपूर्ण होता देख माजरा पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगवाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा भी मौके पर पहुंची हैं। बता दें कि एक संगठन ने असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामाजिक माहौल बिगाड़ने की शिकायत पुलिस को दी थी। माजरा पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में संजय सिंघल, सचिन ओबरॉय, विवेक सैनी, हेमंत शर्मा वैभव गुप्ता व गर्वित गुप्ता आदि ने कहा कि देवी देवताओं के प्रति भावना को आहत करने वाली टिप्पणी सोशल मीडिया पर की गई है, जो माजरा का रहने वाला बताया गया है। इसके अलावा एक व्यक्ति ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट शेयर की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवी देवताओं पर टिप्पनी को लेकर न्रदर्शन करते लोग।

देवी देवताओं पर टिप्पनी को लेकर न्रदर्शन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed