{"_id":"64949d61e57fe46d180630ae","slug":"people-face-problem-due-to-taxi-operator-strike-shimla-news-c-19-sml1001-184213-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में टैक्सी ऑपरेटरों की \nहड़ताल से सैलानी हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल से सैलानी हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान के साथ ओवरलोड बसों में करना पड़ा सफर
रेलवे स्टेशन, ओल्ड बस स्टैंड और आईएसबीटी में परेशान खड़े रहे पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला में टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण वीरवार को बाहरी राज्यों से आए सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। विशेषकर रेल मार्ग से शिमला पहुंचे सैलानियों को ज्यादा दिक्कतें हुईं। पुराने बस अड्डे और आईएसबीटी से टैक्सियां न चलने के कारण सैलानियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
शिमला रेलवे स्टेशन पर टैक्सियां खड़ी थीं लेकिन चालक नदारद थे। इसके अलावा जिन सैलानियों ने शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग करवा रखी थी उन्हें लेने के लिए तो होटल की गाड़ियां आईं लेकिन जिनकी बुकिंग नहीं थी उन्हें बसों में धक्के खाने पड़े। बसों में टुटीकंडी क्राॅसिंग और आईएसबीटी पहुंचे सैलानियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मी सैलानियों का मार्ग दर्शन कर रहे थे।
कालका से ट्रेन में शिमला पहुंचे पटियाला के संतोष सिंह और सुखचैन सिंह ने बताया कि वह पहली बार शिमला आए हैं। यह तो पता था कि रेलवे स्टेशन शहर से दूर है लेकिन यह पता नहीं था कि टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल है और ऑटो नहीं चलते। पुराने बस अड्डे से लिफ्ट जाने के लिए सैलानी टैक्सी न मिलने से परेशान दिखे। लोगों ने सैलानियाें को बताया कि लोकल बस स्टैंड से लिफ्ट के लिए बस पकड़ लो। छोटे बच्चों के साथ सैलानियों को बसों में सफर करने में समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कुफरी में प्रभावित रहा पर्यटन कारोबार
शिमला में टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण कुफरी में पर्यटन कारोबार प्रभावित रहा। रोजाना शिमला से करीब 400 टैक्सियां सैलानियों को लेकर कुफरी पहुंचती हैं। ठियोग के पास सड़क बंद होने से सैलानी नारकंडा नहीं जा पा रहे। इसलिए कुफरी में सैलानियों की भीड़ बढ़ गई है लेकिन वीरवार को टैक्सी सेवा न मिलने से सैलानी कुफरी भी नहीं पहुंच पाए।