फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   people demonstration in front of dharamshala assembly gate

विस परिसर के प्रवेश काउंटर पर नारेबाजी, प्रवेश पास न मिलने पर भड़के लोग

Wed, 10 Jan 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Wed, 10 Jan 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
people demonstration in front of dharamshala assembly gate

नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र होने के कारण विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की बजाए ज्यादा समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। 23 विधायक पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके कारण अपने नेता के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए लोगों की भीड़ ज्यादा थी। 

विज्ञापन


भीड़ अधिक होने के कारण पहले दिन गेट नंबर-दो पर लोगों ने नारे लगाए। लोग समय पर तपोवन विधानसभा परिसर में जाने के लिए प्रवेश पास न मिलने पर बिफरे। लोगों ने प्रवेश पास काउंटर पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए, जिस पर लोगों ने दो बार नारेबाजी की। 
विज्ञापन


इसके बाद गेट नंबर-दो की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद प्रवेश पास काउंटर के कमरे में घुसे लोगों को बाहर निकाला और लाइन में लोगों को खड़ा कर प्रवेश पास बनाने के लिए कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बजे के बाद विधायकों की प्रवेश शुरू 

people demonstration in front of dharamshala assembly gate

पांगी से आए कैलाश, देवी सिंह, अनूप कुमार, द्रंग के तुले राम, मनोहर सिंह, नरोत्तम राम ने कहा कि कुछ लोग काउंटर पर खड़े होकर प्रवेश पास बनाने के लिए आवेदन कर रहे थे, लेकिन कुछ लोग काउंटर के रूम में जाकर प्रवेश पास बनाने के लिए कर्मचारियों से सीधे मिल रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया।

उसके बाद पुलिस ने काउंटर रूम से सभी लोगों को बाहर निकाला और लाइन में खड़े होकर आवेदन करने को कहा।  शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद गेट नंबर दो से विधायकों का प्रवेश सुबह दस बजे से शुरू हो गया।

 

कई विधायकों के साथ उनके समर्थक भी आए थे, जो सुबह से ही गेट पर प्रवेश पास बनाने में जुट गए थे। 13वीं विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र में विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सबसे पहले परिसर से पूर्व मंत्री एवं फतेहपुर के विधायक सुजान सिंह पठानिया बाहर निकले। 

पांगी-भरमौर से आए थे सबसे ज्यादा लोग

people demonstration in front of dharamshala assembly gate

शीतकालीन सत्र के पहले दिन भीड़ अधिक होने के कारण दोपहर एक बजे तक प्रवेश पास के बिना किसी भी व्यक्ति या प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा परिसर के अंदर जाने नहीं दिया। लेकिन एक बजे के बाद बिना प्रवेश पास ही लोगों को परिसर में आने की अनुमति दी गई।

चंबा जिले की भरमौर विधानसभा क्षेत्र के सबसे ज्यादा लोग देखने को मिले। विधायक जिया लाल जैसे ही गेट नंबर दो पर पहुंचे तो लोगों की भीड़ उनकी ओर दौड़ पड़ी। सभी लोगों ने प्रवेश पास बनाने और अन्य कामों को लेकर विधायक के समक्ष अपने प्रस्ताव रखे। शपथ लेने के बाद भी जिया लाल पांगी-भरमौर के लोगों के साथ मिलने फिर बाहर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed