फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People are getting troubled due to jam in Bhattakufar

Shimla News: भट्ठाकुफर में जाम से लोग हो रहे परेशान

Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People are getting troubled due to jam in Bhattakufar
शिमला। राजधानी के भट्ठाकुफर क्षेत्र में स्थायी बस स्टॉपेज न होने और आईजीएमसी के पास लोकल बस स्टैंड पर टैक्सियों की अव्यवस्थित पार्किंग लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। इस कारण हर रोज यातायात जाम लग रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि भट्ठाकुफर क्षेत्र में लोकल बसें सड़क किनारे ही यात्रियों को उतारती और चढ़ाती हैं। इससे जाम लग रहा है। सुबह और शाम के समय जब दफ्तरों तथा स्कूलों का समय होता है, तब स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है। स्थानीय निवासी रमेश ठाकुर ने कहा कि हर रोज घंटों जाम में फंसना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस तक को रास्ता नहीं मिल पाता है। स्थानीय निवासी अनिल पंवर, विकास, अमित और नेहा ने इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। वहीं लक्कड़ बाजार से शिफ्ट हुआ बस स्टैंड जोकि अभी आईजीएमसी के पास है। वहां पर सड़क किनारे टैक्सियां खड़ी रहती हैं। इससे यातायात जाम लगा रहता है। लोगों ने मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article