10 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में वरिष्ठ सहायक और चपरासी धरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल मंडी जिले में तहसील कार्यालय जोगिंद्रनगर के बाहर स्टांप वेंडर और डाक्यूमेंट राइटर की शिकायत पर विजिलेंस मंडी ने शुक्रवार को राजस्व प्रशिक्षण संस्थान के चपरासी रामलाल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसी मामले में विजिलेंस ने निदेशक भू अभिलेख शिमला कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात राजीव कुठियाल को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चपरासी के माध्यम से वरिष्ठ सहायक पैसा मांग रहा था। दोनों आरोपी शनिवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे। एएसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। एएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता दुनी चंद तहसील कार्यालय में डाक्यूमेंट राइटिंग और स्टांप वेंडर का काम करता है।
नियमों के तहत बिना मंजूरी दोनों काम एक ही व्यक्ति नहीं कर सकता। आरोप है कि निदेशक भू अभिलेख शिमला कार्यालय में वरिष्ठ सहायक शिकायतकर्ता से यह कहकर पैसे मांग रहा था कि दुनी चंद बिना मंजूरी दोनों काम कर रहा है। दुनी चंद का कहना है कि उसके पास दोनों कार्य करने की मंजूरी है। बिना वजह उसे तंग किया जा रहा था और मामला दबाने के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। इस पर विजिलेंस ने चपरासी रामलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि शिमला से वरिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने कहा कि वरिष्ठ सहायक और स्टांप वेंडर के बीच हुईं सारी बातें रिकॉर्ड हैं।