{"_id":"6303c6489fd0c13d626cc13a","slug":"pensioner-demand-to-releas-arear-shimla-news-sml419175267","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम आंचल पेंशनर्स संघ: पेंशन के एरियर का जल्द किया जाए भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम आंचल पेंशनर्स संघ: पेंशन के एरियर का जल्द किया जाए भुगतान
Mon, 22 Aug 2022 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:39 PM IST
सार
जिला अध्यक्ष लेखराम मेहता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मौजूद रहे पेंशनरों ने सरकार से संशोधित पेंशन का एरियर एक जनवरी 2016 से दिए जाने की मांग की। पेंशनरों ने कहा कि पांच, दस और पंद्रह फीसदी भत्ता अभी तक पुरानी पेंशन के आधार पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
pensioner demand to releas arear
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिम आंचल पेंशनर्स संघ जिला शिमला की सोमवार को घणाहट्टी पेंशनर्स भवन में बैठक हुई। इसमें पेंशनरों ने सरकार से उनकी लंबित मांगों को नजरअंदाज करने पर नाराजगी जताई। जिला अध्यक्ष लेखराम मेहता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मौजूद रहे पेंशनरों ने सरकार से संशोधित पेंशन का एरियर एक जनवरी 2016 से दिए जाने की मांग की। पेंशनरों ने कहा कि पांच, दस और पंद्रह फीसदी भत्ता अभी तक पुरानी पेंशन के आधार पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे भी संशोधित पेंशन पर ही दिया जाए। उन्होंने डीए का एरियर भी जल्द दिए जाने की मांग सरकार से की। पेंशनर्स संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी यह मांगे जल्द पूरी नहीं की तो उन्हें मजबूर होकर आंदोलन पर उतरना पड़ेगा। कई बार पेंशनर सरकार से इस मांग को उठा चुके हैं। बैठक में शिमला ब्लॉक के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन