{"_id":"5da9c8238ebc3e93c315aebc","slug":"peace-meal-workers-will-not-take-diwali-sweets-from-hrtc-this-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी से इस बार दिवाली की मिठाई नहीं लेंगे ये कर्मचारी, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी से इस बार दिवाली की मिठाई नहीं लेंगे ये कर्मचारी, जानिए वजह
Fri, 18 Oct 2019 07:41 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Oct 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर एचआरटीसी के राज्य भर से एक हजार पीस मील कर्मचारी मिठाई का डिब्बा नहीं लेंगे। हिमाचल परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन ने एचआरटीसी को पीस मील कर्मचारियों को मिठाई देने में खर्च होने वाली धनराशि को घाटे से बचने के लिए प्रयोग करने की नसीहत दी है। साथ ही 22 अक्तूबर तक यदि प्रदेश के पीस मील कर्मचारियों को एक मुश्त अनुबंध पर नहीं लाया गया, तो 24, 25 और 26 को तीन दिन पीस मील कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर जाएंगे।
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन प्रधान टेक चंद और महासचिव पूर्व चंद ने बताया कि पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध में शामिल करने के लिए कई बार परिवहन मंत्री और एचआरटीसी के अधिकारियों से बात हुई है, लेकिन उनकी मांगों को नहीं माना जा रहा है। मंत्री गोविंद ठाकुर ने मार्च में हुई बीओडी की बैठक में पीस मील कर्मचारियों के लिए नीति बनाई, लेकिन अब तक सर्विस कमेटी की बैठक ही नहीं हो पाई है। ऐसे में अब प्रदेश के 28 डिपो के एक हजार पीस मील कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर जाएंगे।
विज्ञापन