फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PDS ration quota of two months in himachal

18 लाख उपभोक्ताओं को एक साथ मिलेगा दो माह का कोटा

Sun, 15 Apr 2018 12:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 15 Apr 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
PDS ration quota of two months in himachal

प्रदेश के साढ़े 18 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को जयराम सरकार सस्ते राशन के कोटे के तहत दो माह का तेल कोटा एक साथ देगी। मार्च और अप्रैल माह का उपभोक्ताओं को अभी तक तेल कोटा नहीं मिला है। बीते दिनों ही सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन ने तेल के टेंडर अवार्ड कर दिए हैं।

विज्ञापन


संभावित है कि अगले हफ्ते तक राशन डिपुओं में सप्लाई पहुंच जाएगी। राशन कार्ड धारकों को प्रदेश सरकार सब्सिडी पर सस्ता राशन मुहैया करवाती है। प्रति राशन कार्ड उपभोक्ताओं को रिफाइंड या सरसों का तेल दिया जाता है।
विज्ञापन


बीते दो माह से डिपुओं में तेल की सप्लाई नहीं हुई है। राशन कार्ड धारकों को खाली हाथ डिपुओं से लौटना पड़ रहा है। अप्रैल माह में उपभोक्ताओं को चावल, आटा और चीनी ही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल उपलब्ध नहीं होने के चलते लोगों को बाजार में भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। उधर, राशन डिपुओं में सप्लाई जल्द मुहैया करवाने के लिए सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन ने तेल के टेंडर अवार्ड कर दिए हैं।

अगले हफ्ते के अंत तक डिपुओं में सप्लाई पहुंचने की संभावना है। यह सप्लाई प्राप्त होते ही उपभोक्ताओं को मार्च और अप्रैल माह का कोटा एक साथ दिया जाएगा।

सिविल सप्लाई कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एसएस गुलेरिया ने बताया कि तेल के टेंडर कर दिए गए हैं। जल्द उपभोक्ताओं को कोटा उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed