फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Patwaris and Kanungos are preparing for agitation, govt may call retired employees

हिमाचल: पटवारी, कानूनगो आंदोलन की तैयारी में, सरकार बुला सकती है सेवानिवृत्त कर्मी

Thu, 25 Jul 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

प्रदेश में पटवारी और कानूनगो ने स्टेट कॉडर और दूसरी मांगों को लेकर ऑनलाइन काम बंद कर दिया है। इससे प्रदेश के जनता रोजाना परेशान हो रही है।

विज्ञापन
Patwaris and Kanungos are preparing for agitation, govt may call retired employees
संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ के सदस्य।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पटवारी और कानूनगो ने स्टेट कैडर और दूसरी मांगों को लेकर ऑनलाइन काम बंद कर दिया है। इससे प्रदेश के जनता रोजाना परेशान हो रही है। अब संघ ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार 25 जुलाई को होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्टेट कैडर का निर्णय वापस नहीं लेती है तो पटवारी और कानूनगो अतिरिक्त कार्यभार देख रहे सर्किल की चाबियां तहसीलदार को सौंप देंगे। उधर, लोगों के काम प्रभावित न हो इसके चलते सरकार सेवानिवृत्त पटवारियों और कानूनगो की सेवाएं लेने का विकल्प तलाश रही है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से कर्मचारियों को ऑनलाइन काम सुचारू रखने की सलाह दी गई है। इसके बावजूद वे काम नहीं कर रहे हैं। पटवारी, कानूनगो महासंघ की बुधवार को वर्चुअल बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी ने की। इसमें जिलाध्यक्ष और महासचिव, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य शामिल भी हुए। बैठक में पटवारी, कानूनगो के राज्य कैडर और राज्य स्तर  की तबादला नीति का विरोध किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया कि यदि प्रदेश सरकार 25 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में स्टेट कैडर और  तबादला नीति वाले निर्णय, पटवारखानों में कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन और प्रिंटर की सुविधा नहीं देती तो पटवारी-कानूनगो महासंघ कठोर संघर्ष करने पर विवश हो जाएगा। अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे पटवारी-कानूनगो चाबियां 25 जुलाई को ही तहसीलदार और अपने संबंधित उच्च अधिकारी को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिना मांगें सरकार ने जबरदस्ती 250 रुपये मोबाइल भत्ता दिया है उसे भी वापस करने के बारे में उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार महासंघ की मांगो पर निर्णय नहीं करती है तो समस्त पटवारी और कानूनगो आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश पटवार कानूनगो महासंघ का मकसद जनता के शत प्रतिशत काम को प्रभावित करना नहीं है,बल्कि सरकार को अवगत करवाना है कि राजस्व विभाग में बिना धरातल पर संसाधन के काम कैसे चल रहा है।

पटवारी-कानूनगो स्टेट काडर के लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे लोगों को राजस्व कार्य संबंधित समस्या आ रही है। अगर ये काम पर नहीं लौटते हैं कि सरकार के पास सेवानिवृत्त पटवारी, कानूनगो की सेवाएं लेने का विकल्प भी है।- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed