फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patients will not get special wards from today, four have been reserved.

Shimla News: मरीजों को आज से नहीं मिलेंगे स्पेशल वार्ड, चार किए रिजर्व

Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patients will not get special wards from today, four have been reserved.
राष्ट्रपति दौरे पर अस्पताल प्रबंधन ने की तैयारियां
विज्ञापन

आईजीएमसी प्रबंधन ने जारी किया ड्यूटी रोस्टर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शिमला में प्रस्तावित दौरे से पहले स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। व्यवस्था में कोई चूक न रहे इसका पूरा ध्यान रखा है। दौरे को लेकर अब मरीजों को वीरवार से वीवीआईपी स्पेशल वार्ड नहीं मिलेंगे। इसे राष्ट्रपति के लिए रिजर्व कर दिया है।

चार वार्डों में मेडिकल किट तक उपलब्ध करवा दी है। इसके अलावा दो वार्डों को पोर्टेबल वेंटिलेटर तक स्थापित कर दिए हैं। साथ ही अन्य आवश्यक मशीनरी को भी उपलब्ध कर दिया है। वीरवार को सभी मशीनरी की जांच की जाएगी। आईजीएमसी से चिकित्सक और स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दिया है। चिकित्सकों के आई कार्ड के लिए भी जरूरी दस्तावेज भी भेज दिए हैं ताकि समयानुसार सभी प्रकार की कागजी कार्रवाई पूरी की जा सके। आईजीएमसी के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया ने बताया कि राष्ट्रपति दौरे को लेकर सभी तैयारियां अस्पताल प्रबंधन पूर्ण करने में जुटा है। वीवीआईपी वार्ड रिजर्व कर दिए हैं। अब राष्ट्रपति दौरे तक चार वीवीआईपी वार्ड को नहीं दिया जाएगा। वार्ड में पोर्टेबल वेंटिलेटर समेत अन्य मशीनों को भी स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article