मरीजों को घर बैठे मिलेगा डॉक्टर से मिलने का समय, अनुभव योजना शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पहली बार सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों से मिलने का समय और तारीख मरीजों को घर बैठे ऑनलाइन मिल जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू के मौहल में अनुभव... एक कदम डिजिटल स्वास्थ्य की ओर योजना का शुभारंभ किया।
यह योजना अभी कुल्लू जिला अस्पताल में शुरू की गई है। जल्द ही इसे सूबे के सभी अस्पतालों में लागू करने की तैयारी है। इसके तहत सभी लोगों को आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पास अनुभव मोबाइल ऐप में अपना पंजीकरण कराना होगा।
आशा वर्कर ही डॉक्टर से ऑनलाइन एप्वाइंटमेंट लेगी
बीमारी पर आशा वर्कर ही डॉक्टर से ऑनलाइन एप्वाइंटमेंट लेगी। आपको तारीख और समय के बारे में एसएमएस से सूचित किया जाएगा। अगर डॉक्टर छुट्टी या किसी अन्य कारण से नहीं है तो इसकी सूचना भी मिलेगी।
इससे न तो मरीजों को डॉक्टर के कमरे के बाहर इंतजार करना पड़ेगा और न ही बिना इलाज कराए लौटना पड़ेगा। योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देेने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।
इतने लाख लोगों को होगा फायदा
अनुभव योजना से जिला कुल्लू के करीब साढ़े चार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। दूरदराज से उपचार को आने वाले मरीजों को जानकारी के अभाव में कई बार डॉक्टर नहीं मिल पाते हैं।
लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ता है। बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब इससे समय और धन की बरबादी होती है। सीएम ने कहा कि सूबे के अन्य जिलों में भी इस तरह की योजना शुरू करने की जरूरत है।