बर्फबारी से सड़क बंद, 15 किमी तक पालकी में उठाकर अस्पताल पहुंचाया मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज घाटी के दुर्गम गांव मझान में वायरल का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में अभी भी लोग वायरल की चपेट में हैं। मरीजों की हालत को देखते हुए उन्हें कुर्सी पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ रहा है।
मझान गांव के चार मरीजों को शुक्रवार को ग्रामीणों ने कुर्सी पर उठाकर करीब 15 किलोमीटर दूर तक पहुंचाया। यहां से उन्हें वाहन में सैंज अस्पताल लाया गया।
ग्राम पंचायत गाड़ापारली का गांव मझान सड़क सुविधा से नहीं जुड़ा है। गांव के मरीजों को निहारनी तक पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर का कठिन सफर करना पड़ता है। लेकिन गांव में दो फीट तक बर्फ की चादर बिछी है।
गांव में वायरल फैल गया
ऐसे में बीमार लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण रोशन लाल ने कहा कि गांव में वायरल फैल गया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेेजने का आश्वासन दिया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है।
ऐसे में मजबूरी में उन्हें मरीजों को कुर्सी पर उठाकर 15 किलोमीटर तक निहारनी लाना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत प्रधान भाग चंद ने कहा कि गांव में अब तक दर्जनों मरीज वायरल की चपेट में आ चुके हैं।
दुर्गम क्षेत्र के होने कारण मरीजों को सड़क तक पहुंचाने में ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में भेजकर यहां के लोगों को राहत प्रदान की जाए।