{"_id":"63f9b97dac73be072a0e4613","slug":"patient-walk-over-seven-kilometer-on-snow-covered-path-to-reach-hospital-in-pangi-chamba-himachal-pradesh-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फ में सात किमी पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फ में सात किमी पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाई महिला
Sat, 25 Feb 2023 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:02 PM IST
सार
महिला को सात किलोमीटर बर्फ में पीठ पर उठाकर पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के उपरांत महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
चंबा के पांगी के कुरेई गांव से पीठ पर मरीज को उठाकर किलाड़ अस्पताल के लिए लाते परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनजातीय क्षेत्र पांगी में सात किलोमीटर बर्फ में पीठ पर उठाकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला रेशी देवी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना पड़ा। बर्फबारी के कारण गांव को जाने वाली सड़क पर यातायात सुविधा बंद पड़ी हुई है। इसके चलते परिजनों ने ग्रामीणों की मदद लेकर बीमार महिला को बारी-बारी पीठ पर उठाकर पहले मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां से महिला को निजी वाहन करके अस्पताल पहुंचाया गया। कुरेई गांव में शुक्रवार सुबह अचानक एक बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला को अस्पताल पहुंचाना काफी आवश्यक हो गया। बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने से परिजनों ने महिला को पीठ पर उठाकर कुरेई से किलाड़ के लिए सफर शुरू किया।
विज्ञापन
कुरेई से जीरो प्वाइंट रेई तक महिला को सात किलोमीटर बर्फ में पीठ पर उठाकर पहुंचाया गया। यहां से किलाड़ तक 24 किलोमीटर महिला को निजी वाहन के जरिये पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के उपरांत महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया। इससे पहले भी पांगी के अन्य गांव से मरीजों को बर्फ में पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
जब तक पांगी घाटी की सड़कों में यातायात सुचारु नहीं हो जाता, तब तक वहां के लोगों को इस प्रकार की समस्या से जूझना पड़ेगा। हालांकि सड़कों पर यातायात बहाल करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग जुटा हुआ है। विभाग की मशीनरी सड़कों पर गिरी बर्फ को हटाने में जुटी है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुभाष ठाकुर ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है।