फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patient died due to Negligency of Nahan Medical college.

खाली सिलेंडर लगाकर किया रैफर, पीजीआई गेट पर पहुंचते ही मरीज की मौत

Wed, 06 Sep 2017 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 06 Sep 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
Patient died due to Negligency of Nahan Medical college.

हिमाचल के जिला सिरमौर के डॉ. यशवंत सिंह मेडिकल कॉलेज नाहन से पीजीआई के लिए रेफर एक मरीज को ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर लगा दिया गया। अस्पताल से निकलते ही दो सड़का के समीप एंबुलेंस को वापस लाना पड़ा।

विज्ञापन


इसके बाद नया सिलेंडर लगाया गया और फिर मरीज को पीजीआई ले जाया गया। लेकिन पीजीआई में दाखिल होने से पहले ही मरीज की मौत हो गई। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अब एंबुलेंस में एक की जगह दो सिलेंडर रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


वहीं, इमरजेंसी में भरे हुए पांच सिलेंडर स्टैंडबाय रखे जाएंगे। नगर परिषद नाहन के पार्षद शुभम ने बताया कि उनके परिजन डॉ. संजीव की गत रात्रि अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई के लिए रेफर किया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लिहाजा, एंबुलेंस में ऑक्सीजन लगाकर दिया गया लेकिन दो सड़का के समीप पहुंचने से पहले ही सिलेंडर खाली हो गया।

सिलेंडर के लिए लौटना पड़ा वापस, मरीज की मौत

Patient died due to Negligency of Nahan Medical college.

इसके बाद वे वापस अस्पताल आ गए। यहां सिलेंडर लगवाया गया, जिसमें काफी समय लग गया। उन्होंने कहा कि पीजीआई के गेट पर पहुंचते ही मरीज की मौत हो गई। शुभम ने बताया कि वह इसकी शिकायत अस्पताल के आला अधिकारियों से करेंगे।

उधर, कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके बाबा ने बताया कि सिलेंडर का वजन अधिक रहता है। कौन सा खाली है या भरा हुआ है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। जो सिलेंडर लगा था, वह खाली था

लेकिन एंबुलेंस कर्मियों ने ऑक्सीजन नहीं होने का पता लगते ही चंद मीटर दूर से एंबुलेंस वापस लाई और दोबारा सिलेंडर लगाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन अब इमरजेंसी में पांच सिलेंडर स्टैंडबाय रखेगा। एंबुलेंस में भी दो सिलेंडर के लिए जगह बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed