फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Patient brought to road on foot after lifting on chair for seven kilometers

कुल्लू: बांस के डंडों के सहारे सात किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाया बुजुर्ग

Sun, 04 Apr 2021 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Apr 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Patient brought  to road  on foot after lifting on chair for seven kilometers
सात किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया मरीज। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगती लगघाटी की अति दुर्गम ग्राम पंचायत फलाण आज भी सड़क से वंचित है। बीमार लोगों को कुर्सी पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला पंचायत के फलाण-दो गांव में सामने आया है। यहां एक मरीज को ग्रामीणों ने सात किलोमीटर तक स्ट्रेचर पर उठाकर कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।  शांगरू राम (95) को रविवार सुबह घर में ही गिरने के कारण पैर में चोट लगी। सड़क नहीं होने से उन्हें ग्रामीणों ने स्ट्रेचर पर उठाकर कालंग के साथ लगते स्थान रिढ़ी के पास पहुंचाया। यहां बुजुर्ग को वाहन के माध्यम से कुल्लू अस्पताल लाया गया। गत शनिवार को इसी पंचायत के जिंदी गांव की 85 वर्षीय महिला संगती देवी को भी कुर्सी पर उपचार के लिए कुल्लू लाया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला की अचानक दिल का दौरा पड़ने से तबीयत बिगड़ी। परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से महिला को छह किलोमीटर दूर शांलग पहुंचाया, जहां से महिला को उपचार के लिए वाहन में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। हैरानी की बात है कि ग्राम पंचायत फलाण का एक भी गांव सड़क से नहीं जुड़ा है। बुजुर्ग मरीज शांगरू राम के पुत्र रोशन लाल, ग्रामीण भगत राम, दिले राम, चुनी लाल, होतम राम ने कहा कि गांव तक सड़क न होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। बीमारी की हालत में मरीजों को सात किलोमीटर तक उठाकर सड़क तक लाने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि ग्राम पंचायत फलाण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क सुविधा से जोड़ने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed