फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Passengers being placed on the roof of HRTC buses, the truth of safe travel captured in CCTV

Mandi: एचआरटीसी बस की छत पर बिठाईं सवारियां, जान खतरे में डाल करवाया जा रहा सफर

Tue, 05 Jul 2022 03:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Jul 2022 03:39 PM IST
सार

कुल्लू की सैंज घाटी में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे के बाद यहां दोपहर बाद करसोग से स्यांज जा रही एचआरटीसी की बस में छत पर सवारियां  बिठाई गई थीं। 

विज्ञापन
Passengers being placed on the roof of HRTC buses, the truth of safe travel captured in CCTV
एचआरटीसी बस की छत पर बिठाई जा रहीं सवारियां, - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे के बाद भी न लोगों ने और न ही एचआरटीसी ने सबक सीखा है। यहां दोपहर बाद करसोग से स्यांज जा रही एचआरटीसी की बस में छत पर सवारियां बिठाई गई थीं। करसोग डिपो की यह बस दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे भंथल के पास रुकी। अधिक सवारियां होने की वजह से उन्हें बस की छत पर बैठा दिया गया। छत पर छह से सात सवारियां चढ़ाए जाने के बाद बस आगे निकल गई। इस बीच भंथल में लगाए गए सीसीटीवी में एचआरटीसी की बसों में सुरक्षित यात्रा का सच कैद हो गया। बताया जा रहा है कि करसोग स्टैंड से ही बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। इस बीच रास्ते में पड़ने वाले स्टॉप पर खड़ी सवारियों को बस की छत पर बैठा दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन



हैरानी की बात है कि सुबह ही कुल्लू में एक निजी बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हुई है, लेकिन एचआरटीसी के बस चालक ने इससे कोई सबक नहीं लिया। नियमों को ताक पर रखकर सवारियां को बस की छत पर चढ़ा दिया। उधर लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रूटों पर बसें कम हैं। इसलिए जनता मजबूरी में छत पर सफर करने के लिए मजबूर है। लोगों ने सरकार से ग्रामीणों क्षेत्रों में बसों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है। करसोग डिपो के आरएम पीयूष शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। मामला सामने आने के बाद चालक से संपर्क किया गया तो बताया कि सवारियां जबरदस्ती छत पर बैठ गई थीं। उन्हें अगले स्टेशन पर छत से उतार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा में भी नियम दरकिनार
उधर, चंबा जिले के ग्रामीण रूटों पर निजी बस चालक और परिचालक यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। एक तरफ जहां बस में ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी जा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर छत पर भी यात्रियों को सफर करवाया जा रहा है। सोमवार को सलूणी-भड़ेला रूट पर चलने वाली निजी बस की छत पर सवारियां बैठाई गई थीं। सोशल मीडिया में भी यह फोटो जमकर वायरल भी हो रहे हैं। एक तरफ जहां प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर निजी बस चालक-परिचालक ज्यादा कमाई के चक्कर में यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि जिले में होने वाली वाहन दुर्घटनाओं से भी निजी बस ऑपरेटर कोई सीख नहीं ले रहे हैं। बस चालकों और परिचालकों पर शिकंजा कसने की बात परिवहन निगम तो कहता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में यहां पर बसें दौड़ाने वाले चालक और परिचालकों के हौसले बुलंद हैं। बहरहाल, प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से अगर समय रहते कोई कार्रवाई न की गई तो इसी तरह अन्य चालक-परिचालक भी नियमों को दरकिनार करेंगे। चंबा के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि अगर ऐसा है तो जल्द नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निजी बस मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमों की अवहेलना न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed