{"_id":"65c63a3cf38e7eee1d0d1023","slug":"parthiv-has-been-state-champion-twice-in-badminton-shimla-news-c-19-sml1001-302851-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बैडमिंटन में पार्थिव दो बार\nरहे चुके हैं स्टेट चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बैडमिंटन में पार्थिव दो बार रहे चुके हैं स्टेट चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नेशनल में गोल्ड मेडल जीतना लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के बैडमिंटन खिलाड़ी पार्थिव कलाईक एक उभरता सितारा हैं जो 2022 और 23 में सीनियर वर्ग में स्टेट चैंपियन का खिताब जीत चुके हैं। इतना ही नहीं पार्थिव ने गोवाटी में आयोजित सीनियर नेशनल में प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया है।
राजधानी के राजीव गांधी महाविद्यालय के बीए अंतिम वर्ष के छात्र पार्थिव का अपने खेल में सुधार के लिए निरंतर प्रयास जारी है। मूलत: नेरवा के नेवल टिक्करी के रहने वाले पार्थिव पूरा साल इंदिरा गांधी खेल परिसर में बैडमिंटन खेल का प्रशिक्षण और अभ्यास करने के लिए जाते हैं। पार्थिव नाॅर्थ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और खेलो इंडिया में 2023 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। पार्थिव ने कहा कि बैडमिंटन उनका जुनून है, वह अपने कोच सन्नी पापटा से लगातार प्रशिक्षण लेकर खेल में सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका सपना सीनियर नेशनल के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीतना है।