फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   part time multi task worker bharti in himachal pradesh

मुख्यमंत्री कार्यालय पर दबाव: मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती पर नई उलझन में फंसी प्रदेश सरकार

Thu, 09 Dec 2021 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Dec 2021 01:29 PM IST
सार

अब तक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की संस्तुति पर बड़ी संख्या में मल्टी टास्क वर्कर्स भर्ती भी कर दिए गए हैं, मगर सरकार पर दबाव भी बढ़ता ही जा रहा है। सीएम कार्यालय में कई बार इतने लोग पहुंच रहे हैं कि उन्हें वहां से संबंधित विधायकों के पास भेजना पड़ रहा है और उन्हीं के माध्यम से भर्ती आवेदन भेजने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन
part time multi task worker bharti  in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती के मामले में हिमाचल सरकार नई उलझन में है। एक तो इस भर्ती पर पहले से ही एक अनार सौ बीमार की स्थिति बनी हुई थी, मगर अब हाईकोर्ट से एक भर्ती पर लगी रोक के बाद और भी नए विवाद खड़े हो सकते हैं। इन वर्कर्स की भर्ती पर सरकार ने निर्णय क्या ले लिया कि अब सीएम कार्यालय पर भी इस बारे में खासा दबाव बन गया है। मुख्यमंत्री दफ्तर को न केवल बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं, बल्कि बेरोजगारों की भी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन


राज्य मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया था कि प्रदेश के शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती होगी। ये जलवाहकों से लेकर तमाम तरह का कार्य करेंगे। यह तय किया गया कि प्रदेश में करीब 8000 पद भरे जाएंगे। इनमें से 4000 पदों को भरने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास होगा। यानी पात्रता शर्तों पर खरा उतरने वाले जिन लोगों की संस्तुति सीएम जयराम ठाकुर करेंगे, उनकी भर्ती कर दी जाएगी। 4000 अन्य पदों को विभागीय प्रक्रिया के तहत भरा जाएगा।
विज्ञापन


चुनावी साल से पहले जरूरतमंदों की भर्ती कर सरकार स्वाभाविक रूप से इसका लाभ लेना चाह रही है तो वहीं गरीबों और जरूरतमंदों के पास यह भर्ती होने का भी अच्छा मौका है। भर्ती के लिए सालाना आय की शर्त 40 हजार रुपये है। इसके अलावा विधवा, एकल नारी, बीपीएल आदि को भी भर्ती के लिए वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की संस्तुति पर बड़ी संख्या में मल्टी टास्क वर्कर्स भर्ती भी कर दिए गए हैं, मगर सरकार पर दबाव भी बढ़ता ही जा रहा है। सीएम कार्यालय में कई बार इतने लोग पहुंच रहे हैं कि उन्हें वहां से संबंधित विधायकों के पास भेजना पड़ रहा है और उन्हीं के माध्यम से भर्ती आवेदन भेजने को कहा जा रहा है।


अब मंडी में लगी एक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है कि इस तरह के विवाद आगामी दिनों में और भी बढ़ सकते हैं। इस बारे में सरकार कानूनी पहलुओं पर भी विचार-मंत्रणा कर रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती के दौरान इस तरह के विवाद होने की आशंका पहले से ही रही है। ऐसे में इस भर्ती में नियमों-कायदों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed