{"_id":"5a6ed8524f1c1b93268b70f5","slug":"pars-and-ankush-and-rishi-dhawan-did-not-got-buyers-for-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषि का सपना टूटा; पारस और अंकुश को भी नहीं मिले खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषि का सपना टूटा; पारस और अंकुश को भी नहीं मिले खरीदार
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
लगातार दस आईपीएल में कई टीमों से खेलने वाले ऋषि धवन का 11वें संस्करण में खेलने का सपना टूट गया है। धवन के अलावा पारस डोगरा और अंकुश बैंस जैसे बड़े नामों पर भी किसी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया।
विज्ञापन
ये तीनों लंबे अरसे से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। ऋषि धवन हिमाचल के लिए खेलने वाले पहले आईपीएल खिलाड़ी हैं। इन्हें पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था। पंजाब के अलावा धवन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स से भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
इस सीजन इन्हें कोई फ्रेंचाइजी नहीं मिल सका है। इसके अलावा गुरविंद्र सिंह, निखिल गांगटा, पंकज जसवाल, सुमित वर्मा भी दौड़ में शामिल थे। इन्हें भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है। हिमाचल के लिए अच्छी खबर यह है कि प्रशांत चोपड़ा, मयंक डागर और बिपुल शर्मा की बोली दूसरे दिन लगी।
विज्ञापन