फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parks will be built in five wards of the city from Smart City

स्मार्ट सिटी से शहर के पांच वार्डों में बनेंगे पार्क

Sat, 17 Jul 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Parks will be built in five wards of the city from Smart City
शिमला। राजधानी के पांच वार्डों के लोगों को जल्द ही नए पार्कों का तोहफा मिल जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में पांच नए पार्क तैयार किए जाएंगे। इन पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होगा।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार अगले तीन महीनों में यह सभी पार्क तैयार करने की योजना है। इसके लिए टेंडर कॉल कर दिए हैं। अगले हफ्ते तक इसका काम ठेकेदार को अवार्ड कर दिया जाएगा। इससे पहले स्मार्ट सिटी से शहर के वर्तमान पार्कों में जिम उपकरण लगाने के प्रोजेक्ट को भी दो करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी जा चुकी है। रानी झांसी पार्क और गोली पहाड़ी को भी आधुनिक पार्क के तौर पर विकसित किया जा रहा है। अब पांच वार्डों में नए सिरे से पार्क बनाने की योजना है। यह पार्क शहर के टुटीकंडी, इंजनघर, मल्याणा, छोटा शिमला और विकासनगर में तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि पार्षदों की ओर से पार्क और पार्किंग को लेकर जो भी आवेदन आ रहे हैं, वहां जगह उपलब्ध होने पर इनका निर्माण किया जाएगा। स्मार्ट सिटी से शहर का कायाकल्प किया जा रहा है। कई प्रोजेक्टों का काम चल रहा है। इस साल के अंत तक शहरवासियों को इनकी सुविधा भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कहां कितनी लागत से तैयार होगा पार्क
वार्ड लागत
खन्ना लॉज के पास, टुटीकंडी 9.08 लाख रुपये
दक्षिण विहार में, इंजनघर 5.80 लाख रुपये
ठाकुर निवास के नीचे, मल्याणा 9.61 लाख रुपये
कार पार्किंग के पास, छोटा शिमला 10.06 लाख रुपये
एसडीए कालोनी विकासनगर 6.06 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed