फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   parking dispute at khalini shimla.

पार्किंग को लेकर पुलिस-पब्लिक में ठनी

Sun, 28 Dec 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 28 Dec 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
parking dispute at khalini shimla.

शिमला में खलीनी-झंझीडी सड़क के किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस और पब्लिक में ठन गई है। सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक पुलिस ने अवैध तौर पर खड़े 42 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में लोग भी उतर आए हैं। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी न्यू शिमला से उलझने के आरोप में एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। न्यू शिमला पुलिस थाना में पहला मामला कांस्टेबल अनूप ने दर्ज करवाया है। बताया है कि शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे जब वह पुलिस टीम के साथ फारेस्ट कालोनी के पास बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान कर रहा था तो सचिवालय के एक अफसर दौलत राम के साथ पुलिस की कहासुनी हुई।
विज्ञापन


अफसर ने चालान करने से रोका, सरकारी काम में बाधा डाली और लोगों को अपने साथ लेकर 15 से 20 मिनट तक ट्रैफिक जाम कर दिया। दूसरा मामला कांस्टेबल लोकेश कुमार ने दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया है कि शनिवार सुबह सवा दस बजे विशाल डेली निड्ज शॉप के पास एक कार खड़ी थी। पुलिस ने गाड़ी के टायरों में क्लैंप लगा दिया। थोड़ी देर में एक युवक आया और क्लैंप को तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी स्ट्रार्ट करते ही क्लैंप टूट गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीसरे मामले में स्थानीय निवासी दीनानाथ शर्मा निवासी वर्मा निवास फेज थ्री न्यू शिमला को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि दीनानाथ शर्मा ने काम में बाधा डाली और बेवजह पुलिस से उलझे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खलीनी-झंझीड़ी सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े 42 वाहनों के चालान कर 7900 रुपये का जुर्माना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed