फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   parking alloted in shimla

15 में से सिर्फ दो पार्किंग के लिए बोली, बाकी के लिए नहीं मिले ठेकेदार

Mon, 23 Aug 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
parking alloted in shimla
बोली के लिए कम पहुंचे थे ठेकेदार, अब दोबारा बुलाई जाएगी पार्किंग के लिए बोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में 15 कवर्ड पार्किंग के लिए सोमवार को नगर निगम की ओर से लगाई खुली बोली में सिर्फ दो पार्किंग के लिए ही ठेकेदार मिल पाए। बाकी 13 पार्किंग के लिए ठेकेदारों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
नगर निगम ने रोटरी क्लब में दोपहर 12 बजे इन पार्किंग के लिए खुली बोली रखी थी। अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज की मौजूदगी में इन पार्किंग के लिए खुली बोली लगी लेकिन मौके पर बेहद कम ठेकेदार पहुंचे। न्यू शिमला की दो पार्किंग के लिए बोली प्रक्रिया सफल रही। यहां फौजी ढाबा के पास बनी 40 गाड़ियों की पार्किंग के लिए न्यूनतम सालाना राशि 1.72 लाख रुपये तय की थी। इसी राशि पर इसकी बोली लगी। न्यू शिमला सेक्टर दो में स्थित 20 गाड़ियों की एक और पार्किंग के लिए भी तीन ठेकेदारों ने बोली लगाई। 87 हजार रुपये सालाना किराये वाली इस पार्किंग की बोली 92 हजार पर सिमट गई। ऑकलैंड टनल की दस गाड़ियों की पार्किंग के लिए कई ठेकेदार बोली लगाने को तैयार थे लेकिन नगर निगम ने इसकी बोली रद्द कर दी। निगम प्रशासन ने बताया कि इस पार्किंग की व्यावसायिक दरों पर बोली लगनी है लेकिन गलती से इसे घरेलू दरों पर दिखाया है। मौके पर मौजूद ठेकेदारों ने अचानक बोली रद्द करने पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

इन पार्किंग की फिर होगी खुली बोली
अमर भवन जाखू पार्किंग, सामुदायिक केंद्र कैथू के पास बनी पार्किंग, कंधारी निवास अनाडेल, स्टोक्स पैलेस बैनमोर, जनजातीय भवन के सामने ढली, जेसीबी स्कूल के समीप रोड साइड पार्किंग, रोड साइड पार्किंग टूटीकंडी, रिड़का पार्किंग, अड्डा विला अनाडेल, ऑकलैंड स्कूल, ढींगूूधार और कोल कंपनी खलीनी के पास बनी नगर निगम की पार्किंग की आने वाले दिनों में बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों की नीलामी स्थगित
नगर निगम मंगलवार को अपनी दुकानों की खुली बोली से नीलामी करने वाला था लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इनकी नीलामी की नई तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed