{"_id":"67a379efbd820624720e7277","slug":"park-to-be-develop-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-482078-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मालरोड पर बने पार्क तीन करोड़ से बनेंगे सुंदर, तैयार होंगे सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मालरोड पर बने पार्क तीन करोड़ से बनेंगे सुंदर, तैयार होंगे सेल्फी प्वाइंट
Thu, 06 Feb 2025 12:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:00 PM IST
सार
राजधानी शिमला के मालरोड पर स्थित नगर निगम के पार्क अब और सुंदर दिखेंगे।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के मालरोड पर स्थित नगर निगम के पार्क अब और सुंदर दिखेंगे। करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर इनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर निगम की इस योजना में सतलुज जल विद्युत निगम मदद करेगा। जल्द ही काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने बुधवार को एसजेवीएन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान दिल्ली की एक कंपनी ने पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर अपनी प्रस्तुति दी। बताया कि किस तरह मालरोड के दौलत सिंह पार्क और रोटरी टाउनहॉल के सामने बने पार्क को संवारा जाएगा। इन पार्क में बैठने के लिए लकड़ी के बेंच लगेंगे।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि शहर में बेकार पड़े देवदार के ठूंठ के बैठने के लिए आकर्षक बेंच बनाए जाएंगे। पार्क में म्यूजिक और लाइट सिस्टम भी लगेंगे। फूलों वाले रास्ते तैयार किए जाएंगे। साथ ही पार्क में लगाई रेलिंग भी हटाई जाएगी। कंपनी ने मालरोड की दीवारों पर कृत्रिम घास से बनने वाले सेल्फी प्वाइंट को लेकर भी प्रस्तुति दी। महापौर ने कहा कि जल्द इस काम को शुरू करवाया जाएगा। इसमें एसजेवीएन बजट जारी करेगा और शहर के पार्क का सौंदर्यीकरण होगा।
विज्ञापन
निगम बजट में भी पार्कों पर फोक्स
नगर निगम अपने वार्षिक बजट में भी शहर में नए पार्क बनाने और पुराने पार्कों की हालत सुधारने को लेकर घोषणाएं कर सकता है। शहर के लोग और पार्षद उपनगरों में पार्कों को विकसित करने को लेकर अपने सुझाव बजट के लिए भेज रहे हैं। इस माह के अंत में नगर निगम का वार्षिक बजट पेश होना है।