{"_id":"59cb3f084f1c1b6d548b49df","slug":"paralysis-attack-to-himachal-agriculture-minister-sujan-singh-pathania-admitted-to-igmc-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री सुजान सिंह को पैरालाइसिस का अटैक, आईजीएमसी में एडमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री सुजान सिंह को पैरालाइसिस का अटैक, आईजीएमसी में एडमिट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया को ब्रेन स्ट्रोक (पैरालाइसिस) हुआ है। उन्हें आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक सुजान सिंह पठानिया की आज सुबह तबीयत बिगड़ी और पैरालाइसिस अटैक पड़ने पर उन्हें तुरंत आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। अभी उनका एमआरआई किया जा रहा है। सुजान सिंह पठानिया विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में हैं।
आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। विशेषज्ञ डाक्टर उनका ईलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन