{"_id":"66a0f3ac17f1ce152303cef7","slug":"paragliding-world-cup-will-be-held-from-2-to-9-november-in-bir-billing-himachal-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paragliding World Cup: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग विश्व कप 2 से 9 नवंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paragliding World Cup: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग विश्व कप 2 से 9 नवंबर तक
Wed, 24 Jul 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 40 से 45 देशों के पैराग्लाइडिंग स्पर्धा में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू को बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग में 2 से 9 नवंबर तक पैराग्लाइडिंग विश्व कप-2024 का आयोजन किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को की। सीएम ने इसकी आधिकारिक वेबसाइट का भी शिमला में लोकार्पण किया। वेबसाइट में विश्व कप से जुड़ी हर जानकारी एक क्लिक में हासिल हो सकेगी।
सीएम ने कहा कि विश्व कप का आयोजन बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सहयोग से प्रदेश सरकार की ओर से किया जाएगा। इससे प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में 50 देशों के 130 पायलट इस चुनौतीपूर्ण और रोमांचक प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे। पैराग्लाइडिंग के लिए बीड़ बिलिंग विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्थल है। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मिलना मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया है। इस मौके पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी और नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट भी मौजूद थे, जबकि पैराग्लाइडिंग विश्व कप एसोसिएशन के अध्यक्ष और प्रतियोगिता निदेशक गोरन दिमिशकोवस्की वर्चुअल रूप से जुड़े।
विज्ञापन
लाखों के पुरस्कारों की होगी बौछार
पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में विजेताओं को लाखों के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। ओवरऑल वर्ग में पहले स्थान पर आने वाले को दो लाख, दूसरे स्थान पर डेढ़ लाख तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले को एक लाख रुपये ट्रॉफी के साथ दिए जाएंगे। महिला वर्ग में पहले स्थान पर एक लाख, दूसरे में 75 हजार तथा तीसरे स्थान पर आने वाले को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। 11 सांत्वना पुरस्कार भी मिलेंगे।
विज्ञापन