फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Paragliding banned, flights will not operate till September 15, Himachal Tourism Department issues guidelines

Himachal News: पैराग्लाइडिंग पर रोक, 15 सितंबर तक नहीं होंगी उड़ानें, पर्यटन विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

Mon, 07 Jul 2025 10:50 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Jul 2025 10:50 AM IST
सार

 खज्जियार में पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी है। अब 15 सितंबर तक पैराग्लाइडर उड़ान नहीं भर सकेंगे। 

विज्ञापन
Paragliding banned, flights will not operate till September 15, Himachal Tourism Department issues guidelines
पैराग्लाइडिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी है। अब 15 सितंबर तक पैराग्लाइडर उड़ान नहीं भर सकेंगे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया है कि अगर कोई पैराग्लाइडिंग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बरसात के मौसम के चलते विभाग ने ये निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद किसी प्रकार की अप्रिय घटना पर रोक लगाना है, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए। जानकारी के अनुसार पर्यटन स्थल खज्जियार में दड़ोता से लाहरा और लाहरा से दड़ोता के लिए पैराग्लाइडिंग साइट चिह्नित की गई है।

विज्ञापन


पर्यटन सीजन के दौरान पैराग्लाइडर यहां से उड़ान भरते हैं। इसके अलावा पर्यटक भी पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाते हैं। बरसात में पैराग्लाइडिंग करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। ऐसे में विभाग ने उड़ानों पर रोक लगा दी है। वहीं बरसात के चलते पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की आमद काफी कम हो गई है। माना जा रहा है अब सितंबर के दूसरे सप्ताह के बाद ही पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। गौरतलब है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में हर साल देश और विदेशों से पर्यटक पहुंचते हैं। निचले क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के बाद पर्यटक ठंडक पाने के लिए खज्जियार का रुख करते हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में पर्यटकों की आमद कम होती है, जबकि सामान्य दिनों में खज्जियार में पर्यटकों की खासी आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

 

बरसात के मौसम के चलते पर्यटन स्थल खज्जियार में पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी है। इस बारे में सभी पैराग्लाइडरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -राजीव मिश्रा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed