{"_id":"5cc721d9bdec220770315ce7","slug":"paraglider-pilot-and-tourist-injured-in-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान भरते ही अनियंत्रित हो गया पैराग्लाइडर, पायलट-पर्यटक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान भरते ही अनियंत्रित हो गया पैराग्लाइडर, पायलट-पर्यटक जख्मी
Mon, 29 Apr 2019 09:58 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैराग्लाइडिंग साइट फ्लाइन में सोमवार को पैराग्लाइडर हादसे में पायलट और पर्यटक घायल हो गए। इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उड़ान भरते समय पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
इसी महीने में इस तरह का यह दूसरा हादसा है। इससे पहले रायसन बिहाल में पैराग्लाइडर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसा उस समय हुआ जब स्थानीय पायलट नारायण, बिहार के 30 वर्षीय दयानंद के साथ उड़ान भर रहा था।
विज्ञापन
उड़ान भरते ही पैराग्लाइडर अनियंत्रित हो गया। दोनों करीब 10 फीट की ऊंचाई से जमीन पर जा गिरे। दोनों को कुल्लू पहुंचाया गया। इधर, दो दिन पूर्व ही भुंतर एयरपोर्ट के पास एक राफ्ट के पलट जाने से महाराष्ट्र की महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अप्रैल माह के पहले सप्ताह रायसन में एक पैराग्लाडिंग के गिरने से केरल के पर्यटक और पायलट की मौत हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की बाजू में चोट लगी है। पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं है।