फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Paradise International School will now operate under government control.

Shimla News: अब सरकारी नियंत्रण में चलेगा पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल

Thu, 18 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Paradise International School will now operate under government control.
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने एडीएम प्रोटोकोल ज्योति राणा को नियुक्त किया स्कूल में प्रशासक
विज्ञापन

जारी रहेगी बच्चों की पढ़ाई, अभिभावकों की चिंता खत्म
लोग कर रहे थे प्रशासक की नियुक्ति की मांग, अधिसूचना जारीअमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली का प्रबंधन अब सरकारी नियंत्रण में होगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वीरवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकोल ज्योति राणा को स्कूल प्रशासक के तौर पर नियुक्त कर दिया है।

प्रशासक की नियुक्ति होने से अब स्कूल के पूरा साल सुचारू रूप से चलने का रास्ता साफ हो गया है। अभिभावक चिंता जता रहे थे कि स्कूल चलेगा या नहीं, सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंता में थे। हिमाचल प्रदेश सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 2006 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपायुक्त एवं सह-अतिरिक्त रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज, जिला शिमला अनुपम कश्यप (आईएएस) ने हिमाचल पब्लिक स्कूल एजुकेशनल सोसायटी, संजौली के तहत सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की सुरक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। प्रशासक की नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर छह माह की अवधि के लिए की गई है। उपायुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा है कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां, अनुशासन, प्रशासनिक कार्य और विद्यार्थियों के हित किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने चाहिए। प्रशासक ज्योति राणा विद्यालय और सोसायटी के दैनिक कार्यों का संचालन करेंगी। सोसायटी के उपविधियों और प्रचलित कानूनों के अनुरूप नई गवर्निंग बॉडी के गठन की प्रक्रिया भी सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन




अन्य अधिकारी भी देंगे सहयोग
आदेश में स्पष्ट किया है कि विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों और संस्थान की सामान्य कार्यप्रणाली को बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान विद्यालय का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहेगा। शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होगा। प्रशासक की सहायता के लिए उपमंडलाधिकारी (ग्रामीण) शिमला, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा शिमला, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं शिमला, सहायक नियंत्रक (वित्त एवं लेखा) उपायुक्त कार्यालय शिमला और तहसीलदार शिमला (ग्रामीण) को भी आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article