फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   paper leak case: Six day police remand to Dr. Jitendra Kanwar former secretary of the disbanded Staff Selectio

पेपर लीक मामला: भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव को छह दिन की रिमांड पर भेजा

Wed, 05 Apr 2023 09:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Apr 2023 09:34 PM IST
सार

भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया।  जहां से उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
paper leak case: Six day police remand to Dr. Jitendra Kanwar former secretary of the disbanded Staff Selectio
भंग हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पेपर लीक मामले के बाद भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब 10 अप्रैल को आरोपी पूर्व सचिव को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसआईटी ने अभी तक पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में उन्हें आरोपी बनाया है। डॉ. जितेंद्र कंवर आयोग में सचिव के अलावा परीक्षा नियंत्रक और भर्ती रिकॉर्ड के कस्टोडियन भी थे। इस मामले में 23 दिसंबर 2022 को हमीरपुर विजिलेंस थाना में एफआईआर दर्ज हुई। पहली एफआईआर में निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, उसका बेटा, दलाल संजीव समेत आठ लोग आरोपी हैं।

विज्ञापन


एसआईटी ने डॉ. जितेंद्र कंवर को पूछताछ के लिए हमीरपुर विजिलेंस थाना बुलाया था। डॉ. कंवर मंगलवार शाम को पांच बजे थाना पहुंचे। पूछताछ करने के बाद रात 8:55 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी इस मामले में 20 फरवरी 2023 को हमीरपुर न्यायालय में चालान पेश कर चुकी है। लेकिन, अब पूर्व सचिव पर मामला दर्ज होने के बाद अनुपूरक चालान पेश किया जाएगा। फिलहाल छह दिन की पुलिस रिमांड के दौरान एसआईटी पूर्व सचिव से पूछताछ के अलावा सीन री-क्रिएट भी करवाएगी। वहीं, उमा आजाद के छोटे बेटे निखिल आजाद, नौकर नीरज कुमार और दलाल संजीव कुमार के आवाज के सैंपल की न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद अब एसआईटी ने एफएसएल के अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर सैंपल एकत्रित करने के लिए समय मांगा है। फोरेंसिक साइंस लैब मंडी से जवाब आने के बाद तीनों आरोपियों के आवाज के सैंपल लेकर पता लगाया जाएगा कि उन्होंने पेपर लीक मामले में किन-किन लोगों से सौदेबाजी की थी।
विज्ञापन


छह साल से चयन आयोग में सेवारत थे डॉ. कंवर
भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर सचिव के पद पर वर्ष 2017 से दिसंबर 2022 तक सेवारत रहे हैं। इस दौरान करीब 600 पोस्ट कोड से अधिक की भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया। एसआईटी के पास दो दर्जन से अधिक भर्तियों की शिकायतें आई हैं, जिनकी जांच चल रही है। आयोग के माध्यम से आयोजित अन्य भर्तियां भी संदेह के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन आयोग मामले में कब-कब क्या हुआ
-23 दिसंबर 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में पहली एफआईआर दर्ज
-24 दिसंबर 2022 को चयन आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को निलंबित किया
-26 दिसंबर 2022 को प्रदेश सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग का कामकाज निलंबित किया
-28 दिसंबर 2022 जूनियर ऑडिटर और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती पेपर लीक मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज हुई
-31 दिसंबर 2022 को उमा आजाद का बड़ा बेटा नितिन और दलाल संजीव का भाई शशिपाल गिरफ्तार
-05 जनवरी 2023 को चयन आयोग में आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी पहुंची
-20 फरवरी 2023 को हमीरपुर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की
-21 फरवरी 2023 को कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया गया
-01 मार्च 2023 को पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ मामला दर्ज करने को मंजूरी मिली
-03 मार्च 2023 को कला अध्यापक भर्ती परीक्षा मामले में एफआईआर दर्ज हुई
-11 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी में दो चपरासियों समेत चार लोगों पर चौथी एफआईआर दर्ज हुई।
-13 मार्च 2023 को पूर्व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज
-22 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज
-23 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी में दो चपरासी गिरफ्तार
-27 मार्च 2023 को कंप्यूटर ऑपरेटर पेपर लीक मामले में दलाल सोहन लाल गिरफ्तार
-28 मार्च 2023 को कला अध्यापक मामले में महिला अभ्यर्थी सुनीता देवी गिरफ्तार
-30 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी रवि कुमार -गिरफ्तार।
-04 अप्रैल 2023 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed