फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Paper leak case: Decision on bail of former Secretary of Staff Selection Commission on April 29

पेपर लीक मामला: भंग हो चुके हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव की जमानत पर फैसला 29 अप्रैल को

Fri, 21 Apr 2023 07:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Apr 2023 07:08 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं आरोपी एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर शुक्रवार को फिर से हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन
Paper leak case: Decision on bail of former Secretary of Staff Selection Commission on April 29
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं आरोपी एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर शुक्रवार को फिर से हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे अब 4 मई 2023 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही शुक्रवार को पूर्व सचिव की जमानत अर्जी पर हमीरपुर न्यायालय में सुनवाई हुई। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अब न्यायालय ने 29 अप्रैल को आगामी सुनवाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन


साथ ही इस मामले में एसआईटी से और रिकॉर्ड भी पेश करने को कहा है। एसआईटी ने पूर्व सचिव को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी बनाकर मामला दर्ज किया है। उसे 4 अप्रैल को हमीरपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय से पेश किया गया था। पहली दफा 04 से 10 अप्रैल तक उसे पुलिस हिरासत और उसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ही आयोग के चपरासी किशोरी लाल की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई हुई। इस मामले में भी आगामी सुनवाई 27 अप्रैल को होगी। पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी की ओएमआर शीट्स से छेड़छाड़ के आरोपी में चपरासी किशोरी लाल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दलाल संजीव कुमार, मुख्य आरोपी उमा आजाद का छोटा बेटा निखिल आजाद और नौकर नीरज कुमार की आवाज के सैंपल 24 और 25 अप्रैल को फोरेंसिक साइंस विभाग मंडी के विशेषज्ञ लेंगे। आवाज के आधार पर पता चलेगा कि कितनी पोस्ट कोड की भर्तियों में इन आरोपियों की किन-किन लोगों से डील हुई थी। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर की जमानत पर अब 29 अप्रैल और चपरासी किशोरी लाल की जमानत पर 27 अप्रैल को न्यायालय में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed