फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paonta Shimla national highway NH-707 restored after 17 days

राहत: 17 दिन बाद पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे बहाल, मुसाफिरों की परेशानी हुई दूर

Wed, 26 Jul 2023 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Jul 2023 11:34 AM IST
सार

नेशनल हाईवे 9 जुलाई को भारी बरसात के कारण कई जगह से बंद हो गया था। सड़क में भारी मलबा आ गया था। सतौन के समीप कच्ची ढांक पर 150 मीटर सड़क धंस गई और स्कूल मोड़ पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण इसे बहाल करने में काफी समय लग गया।

विज्ञापन
Paonta Shimla national highway NH-707 restored after 17 days
17 दिन बाद बहाल हुए पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे से गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर 17 दिन बाद यातायात बहाल हो गया। इससे सतौन, कमरऊ, तिलोरधार, कफोटा, शिलाई और रोनहाट क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को इस सड़क से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। पिछले दिनों मूसलाधार बारिश से नेशनल हाईवे जगह-जगह बंद हो गया था। हालांकि, जिला प्रशासन समेत एनएच प्राधिकरण ने एनएच को खोलने के लिए भरपूर प्रयास किए लेकिन बार-बार भूस्खलन और मलबा गिरने से सड़क बंद हो रही थीं।

विज्ञापन


ये नेशनल हाईवे 9 जुलाई को भारी बरसात के कारण कई जगह से बंद हो गया था। सड़क में भारी मलबा आ गया था। सतौन के समीप कच्ची ढांक पर 150 मीटर सड़क धंस गई और स्कूल मोड़ पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण इसे बहाल करने में काफी समय लग गया। प्रशासन और एनएच प्राधिकरण ने कड़ी मशक्कत बाद कच्ची ढांक को सात दिन बाद 17 जुलाई को बहाल कर दिया था लेकिन स्कूल मोड़ पर मलबे की डंपिंग की परेशानी के चलते सड़क पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सड़क के नीचे निजी भूमि होने के कारण एनएच से मलबा स्कूल मोड़ से गाड़ियों में उठाकर पांच किलोमीटर दूर कच्ची ढांक तक ले जाना पड़ रहा था। बीते दिन सोमवार को एसडीएम कफोटा ने स्कूल मोड़ का दौरा कर राजस्व विभाग की जमीन में डंप करने के आदेश दिए। लिहाजा, अब ये सड़क बहाल कर दी गई है। मंगलवार दोपहर बाद सड़क आवाजाही के लिए खोल दी गई है। सड़क खुलने से गिरिपार सहित शिमला के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सिरमौर में मूसलाधार बारिश के चलते अभी 24 सड़कें बंद हैं। विभाग की मशीनरी इन सड़कों को भी बहाल करने में जुटी है। नाहन में 11, शिलाई में 6 और संगड़ाह इलाके की 7 सड़कें अभी बंद हैं। इनमें अधिकतर संपर्क मार्ग हैं, जिन्हें खोलने का काम जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed