फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pankaj Chandel of Bilaspur unfurled the tricolour on Kigar Ri mountain in Ladakh

हिमाचल: बिलासपुर के पंकज चंदेल ने लद्दाख के किआगर री पर्वत पर फहराया तिरंगा

Thu, 09 Jan 2025 11:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भगेड़ (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगेड़ (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

बिलासपुर के पनोह गांव के पर्वतारोही पंकज चंदेल ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन
Pankaj Chandel of Bilaspur unfurled the tricolour on Kigar Ri mountain in Ladakh
पंकज चंदेल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पनोह गांव के पर्वतारोही पंकज चंदेल ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने लद्दाख के 6100 मीटर ऊंचे माउंट किआगर री के शिखर पर चढ़कर तिरंगा फहराया। पंकज ने यह कीर्तिमान 1 जनवरी को -30 डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान में प्राप्त किया। उन्होंने अभियान की शुरुआत 28 दिसंबर को लद्दाख के सुमड़ो गांव से राहुल, शुभम और निकिता के साथ की। उपलब्धि के साथ पंकज ने युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने और फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ने का संदेश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि माउंट किआगर री पर चढ़ाई के दौरान उन्होंने और उनकी टीम ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी सावधानी बरती। पंकज 10 साल से माउंटेनियरिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं और पर्वतारोहण की तकनीकी जानकारी व रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने 2024 में ईरान की सबसे ऊंची चोटी माउंट दमावंद पर भी भारतीय तिरंगा फहराया था। पंकज ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पर्वतारोहण ही नहीं, बल्कि युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed