{"_id":"66af3e609740fb130b0eaea3","slug":"pandoh-dam-gate-opened-all-five-gates-of-pandoh-dam-are-functional-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pandoh Dam Gate Opened: घबराएं नहीं! पंडोह डैम के पांचों गेट हुए फंक्शनल, अब पावर जनरेशन पर फोक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pandoh Dam Gate Opened: घबराएं नहीं! पंडोह डैम के पांचों गेट हुए फंक्शनल, अब पावर जनरेशन पर फोक्स
Sun, 04 Aug 2024 02:10 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:10 PM IST
सार
बीबीएमबी के मजदूरों और बड़ी-बड़ी मशीनों की मदद से बीती शाम को करीब 7 बजे डैम के गेट नंबर 2 को खोल दिया गया और यहां से पानी की निकासी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
पंडोह डैम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंडोह डैम के सभी पांचों गेट फंक्शनल हो गए हैं और अब प्रबंधन द्वारा पावर जनरेशन पर फोक्स किया जा रहा है। बता दें कि भारी मात्रा में सिल्ट आने के कारण पंडोह डैम के दो गेट जाम हो गए थे जिन्हें खोल पाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में चंडीगढ़ से बीबीएमबी के चेयरमैन टेक्निकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इन्हें खोलने का कार्य शुरू हुआ। बीबीएमबी के मजदूरों और बड़ी-बड़ी मशीनों की मदद से बीती शाम को करीब 7 बजे डैम के गेट नंबर 2 को खोल दिया गया और यहां से पानी की निकासी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
'गेट जाम होने के कारण कुछ लोग घबरा गए थे'
गेट नंबर 2 के खुलने के बाद से गेट नंबर 1 के पास जमा हुई सिल्ट भी निकलने लग गई जिससे गेट नंबर 1 को खोलना आसान हो गया और रात करीब 10 बजे इसे भी खोल दिया गया। अब डैम के सभी पांचों गेट पूरी तरह से फंक्शनल हैं और सभी से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। बीबीएमबी के चीफ इंजीनियर सुनील दत्त शर्मा ने सभी गेट फंक्शनल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गेट जाम होने के कारण कुछ लोग घबरा गए थे, जबकि घबराने वाली कोई जरूरत नहीं थी। जाम हुए गेट को खोलना मुश्किल कार्य था लेकिन इसे सभी के प्रयासों से अब खोल दिया गया है।
विज्ञापन
'बिजली उत्पादन ठप पड़ा हुआ है'
सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि अब बीबीएमबी प्रबंधन पावर जनरेशन को शुरू करने की दिशा में कार्य कर रहा है, क्योंकि डैम में बहुत अधिक मात्रा में कचरा जमा हो गया है जिसमें बड़ी संख्या में बहकर आई हुई लकड़ी और अन्य सामान है। इस कारण अभी बग्गी टनल के लिए पानी की सप्लाई को रोका गया है जिस कारण डैहर पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप पड़ा हुआ है। कचरा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्द ही बग्गी टनल के लिए पानी की सप्लाई भेजकर डैहर पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।