फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayati raj minister virender kanwar surprise visit to PWD office in hamirpur

मंत्री ने दी दबिश, खाली मिला लोक निर्माण विभाग का ऑफिस

Sat, 29 Dec 2018 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Dec 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Panchayati raj minister virender kanwar surprise visit to PWD office in hamirpur

पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जिला मुख्यालय से सटी पंचायत लंबलू में पहुंच कर यहां लोक निर्माण विभाग और आयुर्वेदिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में पहुंचे पंचायती राज मंत्री को कोई भी कर्मचारी कार्यालय के भीतर नहीं मिला। जिस पर मंत्री काफी नाराज दिखे। दरअसल वीरेंद्र कंवर को शिकायतें मिली थीं कि लंबलू-गसोता और ग्रामीण सड़कों की हालत काफी खराब बनी हुई है।

विज्ञापन


सड़कों पर टारिंग न होने से गड्ढे पड़े हुए हैं। सड़क किनारे निकासी नालियां मिट्टी से बंद हो चुकी हैं। जिसके चलते पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर लोनिवि कार्यालय में सड़कों की हालत के बारे में पूछने गए थे। लेकिन, यहां उन्हें कोई नहीं मिला। इसके बाद वीरेंद्र कंवर यहां पर चल रहे दस बिस्तरों के आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां पर भी मरीजों ने बताया कि अस्पताल में दवाइयों समेत अन्य सुविधाओं की कमी के चलते कई तरह की दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन


मंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की चिकित्सक हमीरपुर में उपायुक्त की ओर से बुलाई बैठक में मौजूद थीं। अव्यवस्था पर नाराज दिखे मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जिला प्रशासन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, लोनिवि के अधिशासी अभियंता संतोष कटोच ने बताया कि लोनिवि कार्यालय में एसडीओ, जेई के अलावा एक लिपिक और चपरासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, एसडीओ 29 दिसंबर तक अवकाश पर हैं। शेष स्टाफ क्यों कार्यालय में नहीं था, इस बारे में जानकारी ली जाएगी। उधर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि उन्होंने लोनिवि और आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया है। खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लोनिवि कार्यालय से गायब रहने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed