फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat elections Himachal: Police started helpline Number 8219477707 in Una

पंचायत चुनाव हिमाचल: ऊना में पुलिस ने शुरू की हेल्पलाइन

Wed, 13 Jan 2021 11:40 AM IST
Krishan Singh अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना
अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Jan 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections Himachal: Police started helpline Number 8219477707 in Una
पंचायत चुनाव  हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल प्रदेश में  पंचायत चुनाव पर पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस हेल्पलाइन शुरू की गई है। पंचायती राज चुनाव के दौरान सूचनाओं की प्राप्ति के लिए ऊना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 8219477707 को हेल्पलाइन के रूप में इस्तेमाल करेगी। इस हेल्पलाइन पर कहीं पर भी हुड़दंग या अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करवाई जा सकेगी। सीमावर्ती जिला होने के कारण पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पंजाब से सटे इलाकों पर पुलिस अतिरिक्त फोकस कर रही है। पुलिस ने पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए बाकायदा क्यूआरटी भी गठित की है। ताकि हुड़दंगियों पर कार्रवाई की जा सके। सीसीटीवी के जरिये भी संवेदनशील जगहों की निगरानी की जाएगी। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


बूथों की सुरक्षा के अलावा पुलिस ने इन दिनों गश्त को भी बढ़ा दिया है। संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने मुखबिरों को भी सक्रिय रहने के निर्देश दे दिए हैं। खुफिया तंत्र के जरिये पुलिस पहले से ही हर तरह की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। पंचायत चुनाव में अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो पुलिस की क्यूआरटी तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि जिला में पंचायत चुनाव के लिए 308 अतिरिक्त पुलिस जवान पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 245 पंचायत के मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर अलग-अलग रैंक के करीब 650 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
शराब समेत अन्य तस्करी भी निगरानी
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव दौरान पुलिस शराब समेत अन्य तस्करी को लेकर भी निगरानी रख रही है। वाहनों के दस्तावेज जांचने के लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। विशेषकर रात्रि के दौरान पुलिस टीमें सक्रिय होकर दबिश समेत निरीक्षण कर रही है। रात को शहरी इलाकों में भी निगरानी रखी जा रही है। (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed