{"_id":"600833fd8ebc3e32eb6f762e","slug":"panchayat-elections-coronavirus-positive-woman-becomes-panchayat-pradhan-without-campaigning-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: कोरोना पॉजिटिव महिला बिना प्रचार बनी प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: कोरोना पॉजिटिव महिला बिना प्रचार बनी प्रधान
Wed, 20 Jan 2021 10:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई प्रोफाइल प्रचार के बावजूद पंचायत चुनाव में जहां कई उम्मीदवार हार गए, वहीं बिना प्रचार किए एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने प्रधान पद का चुनाव जीत लिया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला ब्लॉक की शीला-भटेहड़ पंचायत में प्रधान पद की उम्मीदवार सुमन बाला कोरोना संक्रमित होने के कारण घर-घर जाकर प्रचार नहीं कर पाई थीं, लेकिन जब परिणाम आया तो जीत का सेहरा उनके सिर सज चुका था।
विज्ञापन
हालांकि, सुमन के लिए उनके पति ने जरूर लोगों से वोट मांगे थे। अन्य उम्मीदवारों की तरह सुमन खुद प्रचार के लिए नहीं जा सकी थीं। शीला-भटेहड़ पंचायत में मंगलवार को 87.4 प्रतिशत मतदान हुआ था और 873 लोगों ने वोट डाला था। इनमें सुमन बाला ने 873 में से 347 वोट लेकर दूसरी प्रत्याशी को 92 मतों से हराया है। सुमन बाला ने पंचायत की जनता और पति का जीत का सेहरा बांधने के लिए धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
फोन और सोशल मीडिया में किया था प्रचार
प्रधान पद पर जीत हासिल करने वाली सुमन बाला ने अपने स्तर पर भी मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया था। वह फोन पर ही पंचायत के लोगों व ग्रामीणों से बात करती थीं। सुमन बाला ने कहा कि अगर वह कोरोना संक्रमित न होतीं तो घर-घर जाकर लोगों से बात कर सकती थीं।
विज्ञापन
क्या कहते सुमन के पति
सुमन बाला के पति सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए सुमन ने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस कारण वह पंचायत में घर-घर जाकर प्रचार नहीं कर सकी थीं। परिजनों और दोस्तों ने अपने स्तर पर प्रचार कर सुमन को प्रधान पद पर जीत दिलवाई है।