फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat Election: Reservation Roster of Sirmour District of Himachal released

पंचायत चुनाव: हिमाचल के सिरमौर जिले का आरक्षण रोस्टर जारी, यहां देखें

Wed, 16 Dec 2020 09:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Dec 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Election: Reservation Roster of Sirmour District of Himachal released
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने जिले के सभी  पंचायत प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य के पदों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। जारी की गई सूची के अनुसार प्रधान पद के लिए विकास खंड पांवटा की 78 पंचायतों में से 39 पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। इसमें ग्राम पंचायत मानपुर देवड़ा, शिल्ला, ठोंडा जाखल, पडदूनी, दुगाना, हरिपुर खोल, कुंजा, अंबोया, कोडगा, चांदनी, टटियाणा, टोरू डांडा आंज, भरोग बनेडी, मधाना, शरली मानपुरा, शिवा, बड़वास, धौलाकुआं, सैनवाला मुबारिकपुर, कुंडियों, भरली आगरों, नघेता, माजरा और मिश्रवाला 24 पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


 ग्राम पंचायत बोकाला पाब, पुरुवाला, सखोली, सतौन, बहराला, मुगलांवाला करतारपुर, निहालगढ़, पुरुवाला सिंघपुरा और ग्राम पंचायत गोजर अडायन 9 पंचायतों को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। ग्राम पंचायत शमाह पम्ता, गुद्दी मानपुर, फूलपुर, नवादा, फतेहपुर और खोदरी पंचायतों को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ग्राम पंचायत छछेती, कोलर, बनौर, पातलियों, जामनीवाला, क्यारदा, भंगानी और भुगंरनी 8 पंचायतों को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार कांडो च्योग, अमरकोट, बद्रीपुर, भाटांवाली और मेलियों 5 ग्राम पंचायतों को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत गोरखूवाला, डोबरी सालवाला, बढाना, कांटी मशवा, पोका, पलहोडी, राजपुर, कठवार, पीपलीवाला, मालगी, भनेत हल्द्धाडी, जामना, माशू, शावगा, कमरऊ, बलदवा बोहल खुइनल, भजौन, राजपुर भारापुर, अजोली, ब्यास, भैला, कांडो कांसर, कटवाड़ी बागडत, डांडा, कंडेला अदवाड और शिवपुर की 26 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है। 

विज्ञापन

पंचायत समिति अध्यक्ष का रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य का रोस्टर


राजगढ़ की 9 पंचायतें महिला उम्मीदवार और 8 एससी महिला के लिए आरक्षित
विकास खंड राजगढ़ की 33 पंचायतों में से ग्राम पंचायत दाहन, छोगटाली, टाली भुज्जल, काथली भरण, कोटी पधोग, भाणत, हाब्बन, चंदोल और भुईरा 9 पंचायतों को महिला उम्मीदवार, ग्राम पंचायत टिक्कर, बोहल टालिया, दीदग, जदोल टपरोली, डिंबर, शिंलाजी, नेहरटी बघोट, देवठी मझगांव 8 पंचायतों को अनुसूचित जाति महिला और ठौड़ निवाड़, डिब्बर, माटल बखोग, नईनेटी, थैना बसोतरी, सैर जगास और कुडू लवाणा सात पंचायतों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा करगाणू, राणाघाट, कोटला बांगी, नेरी कोटली, कोठिया जाजर, नेहरपाब, शाया सनौरा, धनेच मानवा और शलाना 9 पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है। 

पच्छाद और संगड़ाह की पंचायतें

वहीं, विकास खंड पच्छाद की 34 पंचायतों में ग्राम पंचायत मानगढ़, नैनाटिक्कर, बागथन, बनाह घिन्नी, धार टिक्करी, सुरला जनोट, नारग, दीद घलूत, बाग पशोग और धरोटी पंचायतों को महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित हैं। डिंगर किन्नर, कथाड, जामन की सैर, द्राबली, लाना भल्टा, सराहां और शीना पंचायतों को अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत साधना घाट, जयहर, कोटला पंजोला, चमेंजी, काटली और डिलमन 6 पंचायतों को अनुसूचित एवं शेष 11 ग्राम पंचायतें सिरमौरी मंदिर, शाड़िया, लाना बांका, टिक्करी कुठाड़, दाडो देवरिया, नेरी नावण, बजगा, बनी बखोली, वासनी, बनौना और महलोग लाल टिक्कर को अनारक्षित रखा गया है। 

विकास खंड संगड़ाह की 44 ग्राम पंचायतों में से 22 पंचायतों को महिलाओं के आरक्षित रखा गया है, जिसमें ग्राम पंचायत माईना घडेल, संगड़ाह, बाउनल काकोग, लाना चेता, भाटन भजौंड, लाना पालर, शिवपुर, गैहल, छोऊ भोगर और भराड़ी को महिला उम्मीदवार, ग्राम पंचायत बडोल, खालाक्यार, भलौना, गवाही, सैर तेंदला, दिवडी खडाह, ब्योंग टटवा, पुन्नरधार, सांगना और कोटीधीमान को अनुसूचित जाति महिला, देवना और भुटली मानल को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार दाना घाटों, शामरा, रजाना, गनोग, खूड द्राबिल, रेडली, घंडूरी, जामू कोटी और जरग 9 पंचायतों को अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत सताहन को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए और शेष 12 पंचायतों देवा मानल, चौकर, नौहरा धार, चाडना, सैज, अंधेरी, रणफुआ जबड़ोग, टिक्करी डसाकना, भाटगढ़, लुधियाना, भौण कडियाणा और भवाई को अनारक्षित रखा गया है। 

नाहन विकास खंड की 18 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित

विकास खंड नाहन की 35 पंचायतों में से 18 ग्राम पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है, जिसमें जगराम पंचायत सुरला, सलानी कटोला, बिरला, मातर, नेहली धीडा, नाहन, कटाह शीतला और कमलाड महिला उम्मीदवार के लिए, ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर, नेहर सवार, देवनी, पंजाहल, धगेड़ा और सेन की सैर को अनुसूचित जाति महिला के लिए और ग्राम पंचायत कालाअंब, कौलावालां भूड को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, जबकि बनेठी, बनकला को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। इसी प्रकार चाकली, विक्रमबाग, क्यारी, पालियों, नावणी को अनुसूचित जाति और बर्मा पापड़ी को अनुसूचित जनजाति के लिए रखा गया है। ग्राम पंचायत सतीवाला को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तथा शेष 10 पंचायतों कोटला मोलर, आंबवाला सैनवाला, देवका पुडला, पनार, ददाहू, पराडा, रामाधौण, महीपुर, बगड़ और थाना कसोगा को अनारक्षित रखा गया है। 

विकास खंड शिलाई

विकास खंड शिलाई की 35 पंचायतों में से 18 ग्राम पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है, जिसमें  रास्त, अजरौली, क्यारी गुंडाह, शिलाई, बाली कोटी, हलांहा, लोजा मानल, बांदली, पनोग, डाहर को महिला उम्मीदवार के लिए और पाब मानल, शंखौली, शिरी क्यारी, कोटी बौच, मिल्लाह, कोटी उतरोऊ को अनुसूचित जाति महिला और जरवा जुनैली और कांडो भटनोल को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और बेला बश्वा, गवाली, कुंहट, नाया पंजोड और बोराड 5 पंचायतों को अनुसूचित जाति के लिए, जबकि ग्राम पंचायत नावणा भटवाड़ को अन्य पिछड़ा वर्ग और शेष 11 पंचायतों मानल, नाया, अश्याडी, कोटापाब, नैनीधार, द्राबिल, बकरास, झकांडो, धारवा, बिडला दिगवा और बांबल को अनारक्षित रखा गया है।

जिप के 17 में से पांच वार्ड महिला के लिए आरक्षित

जिला सिरमौर के सभी छह विकास खंडों में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव का रोस्टर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने जारी कर दिया है। जारी की गई सूची के अनुसार जिला परिषद सदस्यों के 17 वार्डों में कमरऊ, भंगानी, माजरा, बनकला और बाग पशोग वार्ड महिलाओं के लिए लिए आरक्षित रहेंगे। कांडो भटनोल, गवाली और कालाअंब वार्डों को अनुसूचित जाति महिला तथा संगड़ाह को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। शिल्ला वार्ड को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए और बद्रीपुर व रामपुर भारापुर को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि नौहराधार, ददाहू, नारग, शिलाजी और देवठी मझगांव वार्ड अनारक्षित रहेंगे। 

पांवटा बीडीसी अध्यक्ष अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 
पंचायत समिति पांवटा का पद इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। सदस्यों के लिए विकास खंड पांवटा में पंचायत समिति वार्ड दुगाना, सतौन, भजौन, बनौर, खोदरी, मानपुर देवडा, कुंडियों, ब्यास, छछेती, सैनवाला मुबारिकपुर, माजरा और मिश्रवाला को महिला आरक्षित और नघेता, भंगानी, मुगलांवाला करतारपुर, पातलियों व हरीपुर खोल को अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा टटीयाणा, भाटांवाली, शरली मानपुर को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। निहालगढ़, कोलर, पुरुवाला और जामनीवाला को अनुसूचित जाति के लिए तथा अमरकोट, बद्रीपुर और धौलाकुआं को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तथा शेष वार्डों में जामना, कमरऊ, बडवास, कोडगा, राजपुर, डांडा, गोरखूवाला, डोबरी सालवाला, शिवपुर, कुंजा, कांडो कांसर, भरोग बनेडी और रामपुर भारापुर को अनारक्षित रखा गया है। 
 

संगड़ाह में बीडीसी अध्यक्ष अनारक्षित

विकास खंड संगड़ाह में पंचायत समिति का अध्यक्ष पद अनारक्षित रखा गया है। वार्ड समिति सदस्यों में माईना घडेल, लुधियाना, भाटन भुजौंड और लाना चेता महिला के लिए और गैहल, बडोल, सांगना और संगड़ाह अनुसूचित जाति महिला के लिए, नौहराधार को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। दाना घाटों, कोटी धीमान और खाला क्यार अनुसूचित जाति के लिए और चाडना, भराडी, सैंज, भाटगढ़ और चोकर वार्ड अनारक्षित रहेेंगे। 

राजगढ़ में महिला होगी बीडीसी अध्यक्ष
विकास खंड राजगढ़ का अध्यक्ष पद इस बार महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार समिति के वार्ड हाब्बन, दाहन, दीदग, भुईरा महिला के लिए, नेहरटी बघोट, करगाणू, राणाघाट और देवठी मझगांव अनुसूचित जाति की महिला के लिए, बोहल टालिया, शिलाजी और डिब्बर अनुसूचित जाति तथा कोटी पधोग, शाया सनौरा, काथली भरण और टिक्कर अनारक्षित हैं। 
 

अनारक्षित होगा पच्छाद बीडीसी अध्यक्ष

पच्छाद में बीडीसी का अध्यक्ष पद अनारक्षित रखा गया है। वार्ड मानगढ़, काटली, सुरला जनोट, बनी बखोली और दाडो देवरीया महिला के लिए और लाना भल्टा, बजगा, सराहां अनुसूचित जाति महिला तथा सिरमौरी मंदिर, नैना टिक्कर और डिलमन अनुसूचित जाति, जबकि वासनी, लाना बांका, बाग पशोग और नारग वार्डों को अनारक्षित रखा गया है।

शिलाई में अनुसूचित जाति की महिला बनेगी बीडीसी अध्यक्ष
विकास खंड शिलाई का अध्यक्ष पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। समिति सदस्यों में वार्ड अजरोली, रास्त, बाली कोटी और नाया पंजौड को महिला के लिए और कोटी भौंच, झकांडों और बादली अनुसूचित जाति महिला, जबकि कांडों भटनोल को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। इसी प्रकार कुहंट और मिल्लाह अनुसूचित जाति तथा शेष जरवा जुनेली, गवाली, शिलाई, कोटा पाब और बकरास वार्डों को अनारक्षित रखा गया है।
 

नाहन में ओबीसी से बनेगा बीडीसी अध्यक्ष

विकास खंड नाहन का अध्यक्ष पद इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। समिति सदस्यों में नाहन, नेहर सवार, बनकला और बनेठी महिला उम्मीदवार के लिए और नेहली धीडा, पंजाहल और कालाअंब अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा सतीवाला अनुसूचित जनजाति महिला के लिए और कौलांवाला भूड वार्ड को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है, जबकि विक्रमबाग, त्रिलोकपुर और नावणी अनुसूचित जाति तथा आमवाला सैनवाला अनुसूचित जनजाति और बर्मा पापड़ी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि पनार, ददाहू, थाना कसोगा और सुरला वार्ड अनारक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed