फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election: people have to wait for roster at shimla.

पंचायत चुनाव: जानिए शिमला में कब तक जारी होगा रोस्टर

Tue, 17 Nov 2015 10:23 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
panchayat election: people have to wait for roster at shimla.

पंचायत चुनाव के अखाड़े में उतरने से पहले सैकड़ों संभावित प्रत्याशियों को रोस्टर का इंतजार है। प्रदेश के करीब सभी जिलों में पंचायत रोस्टर जारी हो चुका है। रोस्टर देखने के बाद इन पंचायतों में चुनावी सरगर्मियां भी शुरू हो चुकी हैं। चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही संभावित प्रत्याशियों की सूचियां तैयार होने लगी हैं लेकिन जिला शिमला का रोस्टर जारी न होने से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग फिलहाल अधर में लटके हैं।

विज्ञापन


रोजाना रोस्टर के बारे में उपायुक्त कार्यालय से जानकारी ले रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन किसी भी विवाद में नहीं फंसना चाहता लिहाजा आपत्तियों को सुनकर उसका निपटारा कर रहे हैं। पंचायत रोस्टर को जारी करने की आखिरी तारीख 2 दिसंबर है। राज्य सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन अपने स्तर पर रोस्टर तैयार कर जारी कर रहे हैं । 2011 की जनगणना के आधार पर रोस्टर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा रही हैं। विभाग की ओर से चुनाव आयोग को भी इस संबंध में सूचित कर दिया है। पंचायत चुनाव रोमांच से भरा होता है। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को रोस्टर जारी होने का बेसब्री से इंतजार रहता है, इसी के बाद वह पूरी तैयारी के साथ चुनावी अखाड़े में उतरते हैं। अभी आपत्तियां सुनने का दौर चल रहा है। संभव है जिला शिमला में रोस्टर के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन सीटों का इंतजार

panchayat election: people have to wait for roster at shimla.

शिमला में कई पंचायतों में सीटें बीते चुनाव में ओपन कैटेगरी के लिए नहीं रही हैं। एससीए एसटी महिलाओं की आबादी ज्यादा होने के चलते यह पंचायतें पिछले कई सालों से ओपन नहीं हुई है। विभाग के पास ऐसी कई पंचायतों की तरफ से डिमांड भी आई है। कई पंचायतों को ओपन और कई पंचायतों को आरक्षित करने की मांग भी रही है। हालांकि विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि रोस्टर का जो नियम है उसी के तहत पंचायत चुनाव होंगे।

अभी चल रही है प्रक्रिया : डीसी
उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव का रोस्टर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। इस मामले में दर्ज हुई आपत्तियों को सुना जा रहा है और उनका निपटारा किया जा रहा है। आपत्तियों के निपटने के बाद ही रोस्टर जारी किया जाएगा। रोस्टर के लिए दो दिसंबर तक तय सीमा दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed