आचार संहिता दरकिनार, पोस्टरों पर चिपका दिए नेताओं के फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता को दरकिनार कर प्रचार करने का मामले सामने आए हैं। कुछ प्रत्याशियों ने आचार संहिता को ताक पर रखकर अपने पोस्टरों में नेताओं के फोटो तक चस्पां कर दिए हैं। ऐसा करके बडे़ नेताओं के चेहरों और रसूख को भुनाने की कोशिश हो रही है। एक वरिष्ठ मंत्री की शिकायत पर राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को ऐसे दो मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया।
आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला को इस पर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ये मामला शिमला जिले के दो जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों का है। हालांकि, प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में इस तरह का प्रचार चल रहा है। सोमवार को सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स के ध्यान में दो मामले लाए गए कि दो प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्रों में प्रचार पोस्टरों में उनके और कई वरिष्ठ नेताओं के फोटो तक चिपका दिए हैं।
एक पोस्टर में स्टोक्स के अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू तक के फोटो चिपकाए गए हैं।
स्टोक्स ने जताई हैरानगी
मामले सामने आपने पर आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने इस पर हैरानी जताई और इन्हें तत्काल हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग के ध्यान में लाया। चूंकि, ये चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहे हैं, इसलिए किसी भी पार्टी के बड़े नेताओं के अपने पोस्टरों में फोटो लगाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है।
‘मुझसे पूछे बगैर ही कुछ उम्मीदवार पोस्टरों में हमारे फोटो छाप रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह मामला मैंने अधिकारियों के ध्यान में लाया है।’- विद्या स्टोक्स, आईपीएच मंत्री, हिमाचल सरकार।
‘इस बारे में शिकायत मिली है। जिला निर्वाचन अधिकारी यानी उपायुक्त शिमला को इस पर कार्रवाई करने को बोल दिया गया है।’- टीजी नेगी, राज्य चुनाव आयुक्त।