फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat Election Himachal: Panchayat committees, Panchayat pradhan, Zilla Parishad ward, ward member reservation notification released

पंचायत चुनाव: हिमाचल के इन जिलों में सीटों के आरक्षण की अधिसूचना जारी, यहां देखें लिस्ट

Fri, 11 Dec 2020 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Election Himachal: Panchayat committees, Panchayat pradhan, Zilla Parishad ward, ward member reservation notification released
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश के दो जिलों ने पंचायत समितियों, पंचायत प्रधान, जिला परिषद वार्ड, वार्ड सदस्य आदि पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। मंडी सदर की पंचायत समिति और पंचायतों के वार्डों का आरक्षण रोस्टर उपमंडलाधिकारी मंडी ने जारी कर दिया है। पंचायत समिति के 27 वार्डों में से 14 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें चार सीटें एससी महिला के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन


दस वार्ड अनारक्षित और तीन वार्ड एससी के लिए आरक्षित हैं। पंचायत समिति के अध्यक्ष का सदियाना वार्ड पिछली बार भी महिला आरक्षित था और इस बार भी महिला आरक्षित है। वहीं पंचायतों के पुनगर्ठन के बाद उपाध्यक्ष का वार्ड चैहटीगढ़ बालीचौकी में मिल गया है। इससे यहां उपाध्यक्ष पद के लिए नए चेहरे पर दाव लग सकता है। वहीं 54 पंचायतों के चार सौ से अधिक वार्डों का आरक्षण रोस्टर भी तय हो गया है। कार्यकारी एसडीएम मंडी राजीव सांख्यान ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


पंचायत समिति महिला आरक्षित वार्ड-14
लागधार, कोट, गुमाणु, नवलाय, कटौला, नागधार, घ्रांण, नसलोह, निचला लोट और सदियाणा को महिला आरक्षित किया है। एससी (महिला) आरक्षित वार्डों में पधियूं, टिल्ली कहनवाल, मझवाड़ और पंडोह शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनारक्षित 10 वार्ड
भरगांव, तरनोह, टांडू, कटिंडी, कमांद, शिवा, धार, जलेड़, कोटली, धनियारा 
एससी आरक्षित 03 वार्ड
सेगली, सियोग, साई

यहां क्लिक कर देखें पंचायत वार्ड आरक्षण की सूची

सोलन में पंचायत प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी

 उपायुक्त सोलन केसी चमन ने प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 87 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के चलते सोलन के सभी विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। पंचायत तोप की बेड़ में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि डांगरी, ओच्छघाट, सन्होल, शडियाणा में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पंचायत भारती, पट्टाबरौरी, जाडली में प्रधान पद अनारक्षित हैं। पंचायत हरिपुर में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। सेन बनेड़ा में प्रधान पद महिला, शमरोड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति, पड़ग तथा कोठों में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित हैं। शामती में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला, आंजी में प्रधान पद महिला तथा सपरून में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। भोजनगर में प्रधान पद अनारक्षित है। काबाकलां में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला, नेरीकलां में प्रधान पद अनुसूचित जाति तथा बसाल में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। धरोट में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। मशीवर में प्रधान पद अनारक्षित है। जौणाजी में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए जाबल जमरोट में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए चेवा में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। कोरों में प्रधान पद अनारक्षित है।

बड़ोग में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। चामत भड़ेच में प्रधान पद अनारक्षित है। देवठी में प्रधान पद महिला के लिए अन्हेच में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए बोहली में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा नौणी मझगांव में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सेरी में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। कक्कड़हट्टी तथा रणों में प्रधान पद अनारक्षित है। सलोगड़ा में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए पंचायत सुल्तानपुर में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। विकास खंड कंडाघाट की बांजणी में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बाशा तथा बीशा में प्रधान पद अनारक्षित है। चायल व देलगी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। छावशा में प्रधान पद अनारक्षित है। दंघील तथा जधाणा में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। हिन्नर में प्रधान पद अनारक्षित है। झाझा, काहला तथा क्वारग में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। कनैर में प्रधान पद अनारक्षित है। कोट तथा मही में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ममलीग में प्रधान पद अनारक्षित है। नगाली में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। पौधना में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। सकोड़ी में प्रधान पद अनारक्षित है। सतड़ोल में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सायरी में प्रधान पद महिला के लिए सिरीनगर में अनुसूचित जाति महिला के लिए वाकना में अनुसूचित जाति के लिए तुन्दल में महिला के लिए तथा रहेड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। सैंज में प्रधान पद अनारक्षित है।

जिप वार्ड दाड़ला अजा महिला और धुंधन महिला के लिए आरक्षित 

उपायुक्त सोलन केसी चमन ने  जिला परिषद सोलन के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार जिला परिषद वार्ड-1 दाड़ला अनुसूचित जाति महिला के लिए, जिप वार्ड-2 धुंदन महिला के लिए आरक्षित किया है। जिप वार्ड-3 डुमेहर तथा जिप वार्ड-4 कुनिहार अनारक्षित हैं। जिप वार्ड-5 सिरीनगर महिला के लिए आरक्षित है।

जिप वार्ड-6 सलोगड़ा तथा जिप वार्ड-7 सपरून अनारक्षित हैं। जिप वार्ड-8 धर्मपुर तथा जिप वार्ड-9 कसौली गढख़ल महिला के लिए आरक्षित है। जिप वार्ड-10 दाड़वां अनारक्षित है। जिप वार्ड-11 बरोटीवाला अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड -12 खेड़ा अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड -13 मंझोली अनुसूचित जाति महिला तथा जिप वार्ड-14 दभोटा महिला के लिए आरक्षित है। जिप वार्ड-15 बवासनी अनारक्षित है। जिप वार्ड-16 रतवाड़ी अनुसूचित जाति महिला के लिए और जिप वार्ड-17 कुंडलू (जुखाड़ी) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 

पंचायत समिति सोलन अध्यक्ष पद अजा के लिए आरक्षित
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत जिला सोलन की पंचायत समितियों के अध्यक्ष पदों के विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार पंचायत समिति सोलन का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पंचायत समिति कंडाघाट का अध्यक्ष पद अनारक्षित है। पंचायत समिति कुनिहार और पंचायत समिति धर्मपुर का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। पंचायत समिति नालागढ़ का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
 

विकास खंड नालागढ़ के प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी 

विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बधोखरी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है जबकि बगलैहड़ अनारक्षित है। बघेरी में अनुसूचित जाति के लिए तथा बायला में महिला के लिए आरक्षित है। बेहड़ी में प्रधान पद अनारक्षित है। बारिया में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, बेरछा में महिला, बरूणा में अनुसूचित जनजाति तथा बवासनी में महिला के लिए आरक्षित है। 
भाटियां में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिए, भटोलीकलां में महिला, भ्यूंखरी में अनुसूचित जाति महिला तथा भोगपुर में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। चमदार, चड़ोग तथा दभोटा में प्रधान पद अनारक्षित है, जबकि छियाछी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ढांग निहली में अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। धरमाणा व दिग्गल में प्रधान अनारक्षित है। ढेलां में अनुसूचित जाति, डोली में महिला के लिए, घड़याच में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। घोलोंवाल में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए, गोलजमाला में अनुसूचित जनजाति तथा गुल्लरवाला में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। हरिपुर संडोली में प्रधान पद महिला तथा जगतपुर में अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। जोघों तथा जुखाड़ी में प्रधान पद अनारक्षित है। जगनी में प्रधान पद महिला के लिए, करसौली में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तथा कश्मीरपुर में अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। खेड़ा में प्रधान पद महिला तथा खिल्लियां में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। क्यारकनैता में प्रधान पद अनारक्षित है।

किरपालपुर में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, किशनपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, कोईडी में महिला तथा कुण्डलू में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। लग में प्रधान पद अनारक्षित है। लेही में प्रधान पद महिला के लिए, लोधीमाजरा में अनुसूचित जाति महिला, लूनस, माजरा तथा मलौण में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। मलैहणी में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि मल्लपुर में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा मंझोली में महिला के लिए आरक्षित है। मनलोगकलां, मटूली तथा मितियां में प्रधान पद अनारक्षित है। 
मानपुरा में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, मस्तानपुर में अनुसूचित जाति, नंड तथा नंदपुर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। नवाग्राम में अनुसूचित जाति, प्लासीकलां में महिला, पंजेहरा, पोले दा खाला, रडियाली तथा राजपुरा में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। रामशहर में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा रतवाड़ी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। सांई, सौर, सौड़ी, चिलड़, ग्राम पंचायत जयनगर तथा कोहू में प्रधान पद अनारक्षित है। सुनेहड़ में अनुसूचित जाति महिला के लिए, ठाणा में अनुसूचित जनजाति महिला तथा रेड़ू उपरला में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। सरौर में प्रधान पद अनारक्षित है, जबकि बाहा में अनुसूचित जाति महिला के लिए, गागुवाल में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तथा रिया में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। 

 

 

धर्मपुर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित

 ग्राम पंचायत चुनावों के आरक्षण को लेकर जारी अधिसूचना के अनुसार विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत नालका तथा पट्टानाली में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सूरजपुर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है, जबकि आंजी मातला में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत बढलग में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए, बनासर में महिला के लिए, बाड़ियां में अनुसूचित जाति महिला के लिए, बरोटीवाला में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। भावगुड़ी में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत बुघार कनैता में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत चामियां में महिला के लिए आरक्षित हैं। चम्मो, चंडी और दाड़वां में प्रधान पद अनारक्षित है। ढकरियाणा में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा धर्मपुर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत निचली गांगुड़ी में प्रधान पद अनारक्षित है।

ग्राम पंचायत गनोल में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, घड़सी में अनुसूचित जाति, गढ़खल सनावर में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। गोयला में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि गुल्हाड़ी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। हुड़ंग में प्रधान पद अनुसूचित जाति, जाबली में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जाडला, जंगेशु तथा जगजीतनगर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। कालूझिंडा में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। कसौली गढ़खल, कोट तथा कृष्णगढ़ में प्रधान पद अनारक्षित है। कोटबेजा में महिला के लिए तथा मंधाला में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। नाहरी तथा ग्राम पंचायत नरायणी में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि प्राथा तथा रौड़ी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। टकसाल तथा ग्राम पंचायत कोटी-नांब में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। सनवारा तथा कैंडोल में प्रधान पद अनारक्षित हैं। मेहलों, कोटला तथा मढैंसर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। 


 

कुनिहार की बड़ोग, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बसंतपुर ओपन

विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बड़ोग, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी तथा ग्राम पंचायत बसंतपुर में प्रधान पद अनारक्षित है। बखालग तथा ग्राम पंचायत बातल में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। बेरल में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है जबकि ग्राम पंचायत भूमति में प्रधान पद अनारक्षित है। चाखड़ तथा चम्यावल में प्रधान पद महिला के लिए, दधोगी में अनुसूचित जाति महिला और दानोघाट में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। दाड़ला में अनुसूचित जाति के लिए, दसेरन में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला तथा दावंटी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। देवरा तथा ग्याणा में प्रधान पद अनारक्षित है। धुंधन, डुमेहर तथा घनागुघाट में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। हनुमान बड़ोग में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए जबकि हाटकोट में प्रधान पद अनारक्षित है। 

कश्लोग में अनुसूचित जाति महिला तथा कोठी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। कोटली में प्रधान पद अनुसूचित जाति तथा कूंहर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। कुनिहार, मान, नवगांव, मांगू तथा पलानियां में प्रधान पद अनारक्षित है। मांगल में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत मटेरनी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। पलोग, पारनु तथा ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। रोहांज जलाणा, सानण, सरली तथा ग्राम पंचायत संघोई में प्रधान अनारक्षित है। सारमा में प्रधान पद महिला के लिए, सेवड़ा चंडी में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा शहरोल में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। सरयांज तथा सूरजपुर में प्रधान पद अनारक्षित है। कोटलू, रौड़ी, बरायली, बागा, समोग तथा पट्टा पंचायत में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। साई में प्रधान पद अनारक्षित है, जबकि ग्राम पंचायत खनलग तथा ग्राम पंचायत क्यारड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जघून में प्रधान पद महिला के लिए तथा चइयांधार में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

नालागढ़ पंचायत समिति का यह होगा प्रारूप 

पंचायत समिति नालागढ़ में वार्ड-1 घोलोंवाल अनुसूचित जाति महिला के लिए व वार्ड-2 बघेरी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड-3 मस्तानपुर, वार्ड-4 जोघों तथा वार्ड-5 कुंडलू अनारक्षित है। वार्ड-6 जुखाड़ी अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा वार्ड-7 नंड महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-8 रतवाड़ी अनारक्षित है। वार्ड-9 धरमाणा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 
वार्ड-10 मलौण, वार्ड-11 सौर, वार्ड-12 लग, वार्ड-13 दिग्गल व वार्ड-14 चमदार अनारक्षित है। वार्ड-15 रामशहर तथा वार्ड-16 बवासनी महिला के लिए आरक्षित है, जबकि वार्ड-17 सौड़ी अनारक्षित है। वार्ड-18 लोधीमाजरा व वार्ड-19 ढेलां अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-20 गुल्लरवाला अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है।

वार्ड-21 भटोलीकलां, वार्ड-22 हरिपुर संढोली तथा वार्ड-23 मलपुर महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-24 किशनपुरा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तथा वार्ड-25 मानपुरा एवं वार्ड-26 खेड़ा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। वार्ड-27 किरपालपुर अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड-28 मंझोली महिला के लिए तथा वार्ड-29 राजपुरा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड-30 रडियाली अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड-31 भाटियां महिला के लिए तथा वार्ड-32 ढांगनिहली अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-33 माजरा तथा वार्ड-34 गोलजमाला महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-35 दभोटा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि वार्ड-36 भोगपुर अनारक्षित है। वार्ड-37 नवाग्राम व वार्ड-38 बगलैहड़ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वार्ड-39 कश्मीरपुर अनुसूचित जाति के लिए तथा वार्ड-40 बरूणा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। 



 

धर्मपुर, कुनिहार पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों का रोस्टर

उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला सोलन की सभी पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति धर्मपुर में वार्ड-1 बढलग अनारक्षित है। वार्ड-2 गोयला तथा वार्ड-3 दाड़वां महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-4 जाडला अनारक्षित है। वार्ड-5 कृष्णगढ़ तथा वार्ड-6 जगजीतनगर (गनोल) महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-7 रौड़ी तथा वार्ड-8 गुल्हाड़ी अनारक्षित है। वार्ड-9 धर्मपुर व वार्ड-10 गढख़ल सनावर महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-11 कसौली गढ़खल अनारक्षित है। वार्ड-12 जाबली अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-13 आंजी मातला तथा वार्ड-14 प्राथा महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड 15 टकसाल अनुसूचित जाति तथा वार्ड 16 जंगेशु (टकसाल-2) अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड 17 कोटबेजा तथा वार्ड -18 पट्टानाली अनारक्षित है। 

वार्ड 19 कालूझिंडा अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड-20 मंधाला अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड-21 बरोटीवाला अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड-22 सूरजपुर अनुसूचित जाति महिला के लिए व वार्ड-23 बाडिय़ां अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पंचायत समिति कुनिहार में वार्ड-1 मांगल अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड-2 सेवड़ा चंडी व वार्ड-3 पारनु अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड-4 मांगू अनारक्षित है। वार्ड-5 दाड़ला व वार्ड-6 दानोघाट महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-7 कोटली, वार्ड-8 पलोग व वार्ड-9 घनागुघाट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-10 देवरा महिला के लिए तथा वार्ड-11 कोठी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड-12 कुनिहार, वार्ड-13 डूमेहर व वार्ड-14 मान अनारक्षित हैं। वार्ड-15 भूमति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-16 शहरोल, वार्ड-17 बखालग व वार्ड-18 धुंदन अनारक्षित हैं। वार्ड-19 सन्याड़ी मोड़ व वार्ड-20 दसेरन महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-21 बलेरा अनारक्षित है। वार्ड-22 कुंहर व वार्ड-23 मटेरनी महिला के लिए आरक्षित है।



 

सोलन के तीन दर्जन गांव होंगे टीसीपी से बाहर

जिला सोलन के लगभग तीन दर्जन गांव टीसीपी से बाहर होंगे। नगर नियोजन की शिमला में आयोजित बैठक में इसकी अधिसूचना जारी की गई। हालांकि यह मामला अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट में जाएगा जिसके बाद इस पर मुहर लगेगी।  जानकारी के मुताबिक नगर निकाय अधिकारियों की बैठक में जिला सोलन प्लानिंग एरिया चायल में शामिल बांजनी, नगाली, चायल, हिन्नर, झाजा, दौंधिल, समधरी और मिहानी गांवों को टीसीपी से बाहर करने का निर्णय लिया गया है।

वाकनाघाट के वाकनाघाट पटवार सर्कल, कून, मझोल और पौधना को बाहर किया गया। कसौली प्लानिंग एरिया में खजरात उपरली, गांगुड़ी, उपरली गांगुड़ी, एससी बस्ती, कसौली गांव, सुजी चारजा, थड़े का ठाकुरद्वार, बथोल और सिहारडी मुस्लमाना को टीसीपी से बाहर किया जाएगा। बड़ोग प्लानिंग क्षेत्र से धर्मपुर, सिहारडी चमारा, सिहारड़ी मुस्लमाना, धार की बेड़ और जंगेशु गांव टीसीपी से बाहर होंगे। सोलन प्लानिंग क्षेत्र से आंजी, वार्ड-3, बरड़ बस्ती सलोगड़ा को टीसीपी से बाहर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed