फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayat Election Himachal: Former Kangra Bank chairman jumped into for the post of pradhan

पंचायत चुनाव हिमाचल: कांगड़ा बैंक के पूर्व निदेशक प्रधान पद के लिए मैदान में कूदे

Sat, 16 Jan 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election Himachal: Former Kangra Bank chairman jumped into for the post of pradhan
पंचायत चुनाव हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक और कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल वर्मा एक बार फिर गलोड़ खास से पंचायत प्रधान का चुनाव लड़ रहे हैं। करीब 17 वर्ष पूर्व भी दो बार प्रधान रहे हैं। उनकी पत्नी भी पांच साल तक पंचायत प्रधान रह चुकी हैं। इस बार प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी दौड़ में हैं। अनिल वर्मा के अलावा कांग्रेस जिला महासचिव होशियार सिंह, कांग्रेस सचिव संजीव शर्मा, बलवीर सिंह और विजय कुमार भी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के तीन ओहदेदारों के एक ही पंचायत से प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने से मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। उपप्रधान पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें संदीप कुमार, केवल सिंह, नीना, धर्म सिंह, संजीव कुमार और चौकस राम शामिल हैं। सबसे अधिक रोमांचक मुकाबला प्रधान का है। फिलहाल, लोगों की नजरें 18, 19 और 21 जनवरी को होने वाले मतदान पर टिकी हैं।

विज्ञापन


इन चर्चित प्रत्याशियों के कारण पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर-
जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में भी भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों के करीब एक दर्जन दिग्गज दौड़ में हैं। जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सुमन भारती और जिला भाजपा महामंत्री हरीश शर्मा दोनों बीडीसी के नारा नालटी वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस एससी सेल के अध्यक्ष होशियार सिंह जंगलरोपा वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा जिला महामंत्री अभयवीर सिंह लवली जिला परिषद के धिरड वार्ड से मैदान में हैं। इस वार्ड से पवन कुमार और संजीव शर्मा भी चुनाव लड़ रहे हैं। पवन कुमार पूर्व में भोरंज से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। संजीव शर्मा की पत्नी निवर्तमान में इस वार्ड से जिप सदस्य हैं। जिला परिषद के बीड बगेहड़ा वार्ड से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा चुनाव लड़ रहे हैं। दांदडू जिप वार्ड से युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव कुमार और कांग्रेस के पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा की पत्नी अरविंद कौर रानी तो अणु वार्ड से भाजपा नेत्री बीना कपिल चुनाव लड़ रही हैं। इस चुनाव में कइयों की प्रतिष्ठा दांव पर लगने से लोगों की नजरें इन पर हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर इन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का दबाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed