फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pakistan Zindabad slogans again written in Subhthu Military cantonment himachal

सुबाथू सैन्य छावनी में फिर लिखे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Tue, 12 Mar 2019 07:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Mar 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Zindabad slogans again written in Subhthu Military cantonment himachal
FIR

भारतीय सेना के गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू से सटे छावनी क्षेत्र में पाकिस्तान जिंदाबाद, जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआई के नारे लिखे मिले हैं। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सैन्य छावनी के साथ लगते निजी स्कूल के बोर्ड पर ये नारे लिखे देखे, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और देशद्रोह का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ नारों को मिटाने की कोशिश भी की गई थी। इन नारों के बीच अलर्ट शब्द भी लिखा गया है। खास बात यह है कि बोर्ड पर उर्दू में यह सब लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन और स्थानीय ग्रामीणों सेसूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। डीएसपी परवाणू की अगुवाई में एक टीम ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने मामले में आसपास के कुछ ग्रामीणों से भी पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

गौरतलब है कि करीब दो साल पूर्व भी सुबाथू में पड़ोसी देश के लिए जिंदाबाद के नारे लिखे गए थे, लेकिन उस समय मामले में कोई बड़ा खुलासा नहीं हो पाया था। इस बार पुलिस कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है।

पुलिस कर रही जांच : एएसपी

Pakistan Zindabad slogans again written in Subhthu Military cantonment himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर
सुबाथू में गोरखा रेजिमेंट का प्रशिक्षण केंद्र है और यहां घनी आबादी में स्थानीय लोग रहते हैं। सुबाथू के बीचोंबीच कुनिहार-अर्की-दाड़लाघाट मार्ग निकलता है, जिस पर वाहनों की आवाजाही निरंतर रहती है। पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान छेड़ा है। लोगों से कहा गया है कि जो भी संदिग्ध दिखे, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देें। 

स्कूल के बोर्ड पर आपत्तिजनक शब्द लिखने की सूचना पर पुलिस टीम ने जाकर कुछ फोटोग्राफ लिए हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देशद्रोह के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।- शिव कुमार शर्मा, एएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed