फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pakistan zindabad slogan wriiten on the wall of esic hospital mandi.

मेडिकल कॉलेज में लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद

Sat, 10 Jan 2015 12:41 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
pakistan zindabad slogan wriiten on the wall of esic hospital mandi.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नेरचौक में 800 करोड़ की लागत से बन रहे ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज भवन की दीवार पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे और अश्लील गालियां लिख दी हैं। दीवार पर हिंदुस्तानियों के खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन


सूचना पर मंडी जिले के बल्ह थाना पुलिस ने मौके का दौराकर अज्ञात लोगों के खिलाफ देशद्रोह और दो समुदायों के बीच हिंसा फैलाने के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट भी फिंगर प्रिंट लेने के बाद जांच में जुट गए हैं। पुलिस के मुताबिक निर्माणाधीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज नेरचौक की तीसरी मंजिल के एक कमरे में पाकिस्तान जिंदाबाद और अश्लील गालियां लिखी हैं।
विज्ञापन

शक के दायरे में मजदूर भी

pakistan zindabad slogan wriiten on the wall of esic hospital mandi.

कॉलेज में अभी कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दीवार पर कब और किसने लिखा। निर्माण में जुटी कंपनी एनबीसीसी के एबी सिंह ने इसे सामान्य घटना करार दिया। वहीं एनसीसी कंपनी के महाप्रबंधक अजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस को हर तरह से सहयोग किया जा रहा है।

एसएचओ बल्ह चेत सिंह भंगालिया ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रहे लोगों पर पुलिस के शक की सुई घूम रही है। भवन निर्माण में बाहरी राज्यों के ही मजदूर लगे हैं। पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं जिन्हें मजदूरों और संदिग्धों से मैच किया जाएगा।

विवादों में रहा है कॉलेज

pakistan zindabad slogan wriiten on the wall of esic hospital mandi.

नेरचौक ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज भवन का उद्घाटन 5 मार्च 2014 को यूपीए सरकार के दौरान आचार संहिता लगने से एक-दो घंटे पहले तत्कालीन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री आस्कर फर्नांडीज ने किया था। हालांकि, इस पर भी खूब राजनीतिक हो हल्ला हुआ था। ईएसआईसी का हेड ऑफिस दिल्ली 5 जनवरी 2015 को पत्र जारी कर कॉलेज चलाने से इंकार कर चुका है।

मंडी के एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने देशद्रोह का मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक लैब एक्सपर्ट फिंगर प्रिंट्स सहित अन्य चीजों की जांच कर रहे हैं। मजदूरों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वे अभी दिल्ली से लौट रहे हैं। उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। मंडी पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed